{"_id":"62b9f95cbf105662b91f3d4e","slug":"poiltical-samba-news-jmu2628120110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयी उमीदवारों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा राजपुरा से विजयी हुए सवर्ण सिंह सन्नी अपने समर्थको के साथ
- फोटो : SAMBA
Link Copied
सांबा। जिले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुए। जिले में 11 सदस्यों के लिए 6125 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल करना था, जिनमें कुल 4055 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। जिले में कुल 66.21 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह नौ बजे तक 29.15 प्रतिशत मतदान हुआ। दस बजे तक 41 प्रतिशत, 11 बजे तक 52 प्रतिशत 12 बजे तक 60 प्रतिशत और एक बजे तक 66.21 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। सिख मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। जिले के राजपुरा में दोपहर बाद परिणाम सामने आ गया। वहां से सवर्ण सिंह सन्नी ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोहर सिंह को 49 मतों से हराया। रामगढ से गुरमेल सिंह ने त्रिलोक सिंह को 284 मतों से हराया। सांबा क्षेत्र से पहले ही तीन उम्मीदवार आपसी सहमति से ही विजयी घोषित कर दिए गए। विजयपुर से जसवीर सिंह ने तलविंद्रजीत सिंह को 358 मतों से हराया। स्वांखा रामगढ़ से विक्रम सिंह ने गारजीत सिंह को 188 मतों से हराया। बाड़ी ब्राह्मणा से कुलविंद्र सिंह, पखड़ी से मनमोहन सिंह, नंदपुर कैंप से जसविंद्र सिंह, चक सलारियां से दलजीत सिंह, सांबा से करनैल सिंह, सुपवाल से गुरमीत सिंह और पंगदौर से सुच्चा सिंह सर्वसम्मति से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।