फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पल्ली पंचायत के नुमाइंदे बीडीसी से मिले

विज्ञापन
poiltical
पंचायत पल्ली के नुमाइंदे बीडीसी बाड़ी ब्राह्मणा से मिले
बाड़ी ब्राह्मणा। पल्ली पंचायत के पंच नाइब सरपंच बनारसी दास की अगुवाई में मंगलवार को बीडीसी रजनी देवी से मिले। उनसे पंचायत में विकास कार्यों को लेकर हो रही मनमर्जी पर रोक लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिना उनकी अनुमति के पंचायत में फंड जारी किए जा रहे हैं, और पंचायतों के पंच के हिस्से का फंड भी उन्हें मुहैया नहीं हो पा रहा है। पंचायत में कुछ लोग अपनी मनमर्जी के अनुसार पंचायत को चला रहे हैं। अपनी मर्जी के अनुसार ही टेंडर बढ़ रहे हैं, जिसमें पंचों को कोई भी नहीं पूछ रहा है। इसके चलते पंचायत के पंचों ने मिलकर उपायुक्त और अन्य अधिकारियों से पंचायत में विकास कार्यों के फंड पर रोक लगाने के लिए भी अर्जी दे रखी है। उन्होंने बीडीसी अध्यक्ष से कहा कि आप आगे आएं और जो भी काम गैरकानूनी तरीके से हो रहे हैं उन पर रोक लगाने की आज्ञा दें। उन्होंने बताया कि हाल ही में आए 23 लाख रुपये के बजट में से 16 लाख का एक ही काम रखा गया है। बाकी के एक आधे पंचों को छोड़कर बाकी किसी पंच के हिस्से में किसी भी विकास कार्य के लिए पैसा मुहैया नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि अगर ऐसा ही माहौल चलता रहा तो वह अपने वार्डों में किस तरह से विकास कराएंगे और किस तरह से लोगों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष रजनी देवी ने कहा कि आपके द्वारा जिन बातों का उल्लेख किया गया है उनपर एक बैठक की जाएगी, जिसमें पंचायत के सभी नुमाइंदे खंड विकास अधिकारी और पंचायत कमेटी के सदस्य होंगे। उसके बाद इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed