फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

राजपुरा को रामगढ के साथ जोड़े जाने का विरोध

विज्ञापन
poiltical
सांबा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पूर्व परिसीमन आयोग की सिफारिश में प्रस्तावित सांबा जिले की रामगढ़ सीट के लिए राजपुरा तहसील व सांबा ब्लाक की बीडीडीसी क्षेत्र को जोडे़ जाने से राजपुरा के लोगों में विरोध होना शुरू हो गया है। इसी संदर्भ में राजपुरा के राम मंदिर में रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बैठक कर राजपुरा को रामगढ़ के साथ जोडे़ जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

बैठक में नेताओं ने कहा कि पहले जिला कठुआ की विधानसभा सीट हीरानगर के साथ थी। जब सांबा को जिले का दर्जा दिया गया तो राजपुरा व घगवाल को सांबा के साथ जोड़ा गया, जबकि विधानसभा क्षेत्र हीरानगर ही रहा। अब जैसे कि उन्हें पता चला है कि परिसीमन आयोग के प्रस्तावित विधानसभा सीट रामगढ़ के साथ राजपुरा तहसील को जोडे़ जाने की अटकलें हैं। जो राजपुरा के लोगों को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने केंद्रीय पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को भी अपनी समस्या से अवगत कराया है। वहीं यदि सरकार ने राजपुरा को रामगढ़ के साथ जोड़ा तो राजपुरा के लोग चुनाव का बहिष्कार तक कर देंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, सरपंच सुरेश बसोत्रा, चक दुल्मा के सरपंच विनय शर्मा, नायब सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed