फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

भाजपा महिला मोर्चा ने सांबा में मनाया हथकरघा दिवस

विज्ञापन
poiltical
सांबा। मेरा हथकरघा मेरा अभिमान के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हथकरघा के वर्करों व बुनकरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मीडिया सचिव व प्रभारी जिला सांबा प्रेरणा नंदा व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनिया ठाकुर की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का लक्ष्य हथकरघा के बुनकरों द्वारा बनाई वस्तुओं के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा, कि कैसे हमारे बुनकर कड़ी मेहनत कर लोगों के लिए सामान तैयार करते हैं। प्रेरणा नंदा ने कहा कि हथकरघा विरासत की रक्षा करना बुनकरों और श्रमिकों को सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है। सोनिया ठाकुर ने बताया कि इस उद्योग के साथ करीब 70 प्रतिशत महिलाएं जुड़ी हैं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पवन कोहली, पार्षद संजीव पाधा, रमा खजूरिया, प्रमिला शर्मा, संतोष भगत, इंदु वजीर संब्याल, राधिका, आरती शर्मा, सुषमा संब्याल, मोनिका, मोनिका जवाल और राधा बमोत्रा शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed