फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

भाजपा द्वारा देशभर में मनाए जा रहे सेवा सुशासन

विज्ञापन
poiltical
सांसद जुगल किशोर शर्मा मीरां साहिव में एक परिवार के लोगो को जानकारी देते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा सुशासन कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री चौ. शाम, नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी, एडवोकेट देवराज शर्मा आदि ने कई स्थानों का दौरा किया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा देशभर में मनाए जा रहे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े के तहत मोदी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं, आयुष्मान किसान निधि योजना पेंशन योजना लाडली बेटी अन्य की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ जिन लोगो को इसका लाभ मिला है उन्से जानकारी प्राप्त की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया
ज्यौड़ियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 8 साल पूरे होने पर वीरवार को खौड़ सभी वार्डों में पहुंच कर वरिष्ठ कार्यकर्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ ने घर-घर पहुंच कर जनसंपर्क किया। मोदी सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनहित योजनाओं को लेकर लाभार्थियों से बातचीत की। लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने पर जोर देते हुए जागरूक किया। इस मौके पर पार्षद दीपक सिंह भाऊ भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

सेवा व समर्पण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कार्यक्रम
सांबा। सीमावर्ती गांव मंगुचक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर पूरे सभी जिलों में सेवा व समर्पण एवं गरीब कल्याण का कार्यक्रम 14 जून तक मनाया जा रहा है। इसमें वीरवार को डीडीसी सदस्य आशा रानी ने गांव मंगुचक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आठ साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा जारी है। यह देश की सोच को बदलने की यात्रा है। इस अवसर पर गीता भगत के साथ स्थानीय पंच भी उनके साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फाटो
केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होेने निकाली रैली
विजयपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर विकास तीर्थ यात्रा के तहत भाजपा जिला सांबा युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वीरवार को बाइक रैली निकाली गई। यह सरकार के विकास कार्य स्थलों से होकर गुजरी। विजयपुर से रिंग रोड राया मोड़ तक चली। रैली में मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल रहे। पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने यात्रा को झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह, सुनील शर्मा, अरुण प्रभात सिंह, पूर्व मंत्री दविंदर मान्याल, डीडीसी शिल्पा दुबे, जगबीर सिंह चीकू, नारायण सिंह, अमित दुबे, मोहन थापा, अत्रेश दत्ता, रोहित सिंह चाढ़क, धीरज शर्मा, पंकज भगत, अंकुश जमवाल, अजीत कुमार, पंकज शर्मा, विक्रांत सिंह (राधे) मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed