{"_id":"628a7d308bf40e7213393186","slug":"poiltical-rspura-news-jmu260360215","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यालय में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यालय में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। भाजपा आरएस पुरा इकाई की तरफ से रविवार को गांव कुल्लियां स्थित कार्यालय में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। पार्टी के आरएस पुरा अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह पम्मी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्याम लाल के साथ-साथ पूर्व विधायक गारू राम भगत एवं अश्विनी शर्मा सहित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के ऑल मोर्चा प्रभारी मनीष शर्मा ने जिले के चारों मंडलों के शक्ति केंद्र प्रमुखों से पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर उपलब्धियों को गिनाने के साथ-साथ कहा कि पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है।
इस दौरान समाजसेवक तथा मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव चौधरी जरनैल सिंह समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल तथा अन्य ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अयोध्या गुप्ता, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, महामंत्री आकाश चोपड़ा, मनमोहन शर्मा, महिला मोर्चा की प्रधान प्रवीण कुमारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।