फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

वलाँक स्तर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा वर्चुअल तरीके से पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को वर्चुअल तरीके से पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। विकसित गांव विकसित राष्ट्र के तहत उपराज्यपाल ने इस वर्चुअल पंचायत के तहत ब्लाक कार्यालय आरएस पुुरा, सुचेतगढ़ व मीरां साहिब में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां मौजूद सरपंचों व पंचों ने उपराज्यपाल का संबोधन सुना।
विज्ञापन

उपराज्यपाल की तरफ से वर्चुअल पंचायत कांफ्रेंस से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर पंचायती राज को मजबूत करने के साथ-साथ विकसित पंचायतों पर चर्चा की। ब्लॉक अधिकारी मीरां साहिब अंफशा हमला ने कहा कि ब्लाक की पंचायतों के सरपंचों तथा पंचों ने इस कांफ्रेंस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। कान्फ्रेंस में इस बात पर चर्चा हुई कि गांवों को किस तरह से विकसित किया जाए तथा गांव के विकसित होने के साथ ही राष्ट्र विकसित हो सके।
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन मीरां साहिब दिलीप कुमार ने कहा कि प्रदेश की की ओर से सराहनीय फैसला लिया गया, ताकि जमीनी स्तर पर हो रहे कार्य की जनप्रतिनिधियों को जानकारी मिले। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष लगभग पचास प्रतिशत फंड लैप्स हो गया, जिसका कारण उच्च पदों पर बैठे ब्यूरोक्रेट का समय पर बनाई योजनाओं को अमल में नहीं लाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खारिया के सरपंच पवन रैना ने कहा कि डीडीसी व वीडीसी के पास फंड नहीं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की किस प्रकार बेहतरी हो पाएगी। सरकार को चाहिए कि एक गाइड लाइन बना उसी के मुुताबिक प्रतिनिधि कार्य करा सके। बार-बार गाइड लाइन जारी होने पर सरपंच व पंच कई कार्य नहीं करा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed