{"_id":"61f6e1a12869a026247e4894","slug":"poiltical-rspura-news-jmu252863737","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव महेशिया में आम- आदमी पार्टी द्वारा वैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव महेशिया में आम- आदमी पार्टी द्वारा वैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। पंचयात महेशिया में रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्ष ग्रामीण प्रधान चंद्र प्रकाश मोनू ने की। जम्मू संभाग के प्रभारी ओम प्रकाश खजूरिया ने कहा कि देश में दिन व दिन महंगाई व बेरोजगारी में बढ़ोतरी हो रही। केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लोगों को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए कहा जाता है, पर लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा। पढे़ लिखे युवा वर्ग के लोगों को गैर सरकारी नौकरियां प्राप्त करने पर दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सभी हाथों को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक देश के लोगों की बेहतरी नहीं हो सकती। दिल्ली की केजरीवाल सरकार की ओर से जरूरतमंदों को बिजली, पानी स्वास्थ्य, शिक्षा मुहैया कराए जाने के लिए कारगर कदम उठाऐ जा रहे हैं, लेकिन देश के दूसरे राज्यो में ऐसा नहीं हो रहा। पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा कि अगर कोई पार्टी लोगों की बेहतरी कर सकती है तो वह आम आदमी पार्टी है।
बैठक में विजय कुमार, रमेश लाल, बोधराज सहित दो दर्जन लोग पार्टी में शामिल हुए। जिनका पार्टी नेताओं ने हार पहनाकर स्वागत किया। बैठक में संगठन मंत्री एनपी सिंह, सचिव राज कुमार निशचल, सेंट्रल युवा सेल प्रधान संसार सिंह भी मौजूद थे।