फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

अटल ने सबको साथ लेकर विकास कराया

विज्ञापन
poiltical
खौड़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया गया
विजयपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा की देखरेख में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने देश के विकास के लिए बहुत कुछ किया। इसलिए देश भर की जनता उनका जन्मदिन मना रही है। उन्होंने सबको साथ लेकर विकास कराया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता जयराम शर्मा, पवन बख्शी आदि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर याद किया
ज्यौड़ियां। खौड़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर याद किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्ण लाल, नपा अध्यक्ष डिप्टी राम, सरपंच पठान सिंह मनहास, जीएस चिब, चंद्रकांत शर्मा, दीपक सिंह, राज कुमार, बोध राज, गीता भाऊ, राम सिंह, संजय, अनूप, राकेश , शारदा देवी, अमित शर्मा, रवि चौधरी, ज्योति, सुभाष सिंह, सुषमा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री का मनाया जन्म दिवस
सांबा। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर श्रद्धांजली दी। भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। राजपुरा में डीसीसी की सदस्य आशा रानी, मावा की सरपंच अनिता चौधरी व अन्य ने श्रद्धांजली दी। घगवाल में भाजपा नेत्री गीता भगत, डीडीसी सुरेश कुमार, मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह आदि ने याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर रोशनी डाली
ज्यौड़ियां। भाजपा मंडल खौड़ की तरफ से शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर रोशनी डाली, जिसमें कहा कि अटल जी साफ दिल इंसान थे। हमारा देश प्रगति की राह पर चले। देश के नागरिक खुश रहें। यह उनकी सोच थी। अटल जी तीन बार प्रधानमंत्री रहे। 10 बार सांसद चुने गए। उन्होंने सदा देश हितकारी योजनाएं बनाईं और जब वह विदेश मंत्री थे तो संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देकर सभी देश वासियों का दिल जीत लिया था। संवाद
अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर याद किया
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा की ओर से शनिवार को कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उनकी तस्वीर पर फूलमालाएं अर्पित कर याद किया गया। चकरोई मंडल इकाई की ओर से मंडल प्रधान गार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि देकर याद किया।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहा है। भारत रत्न वाजपेयी ने अपने जीवन में देश की बेहतरी के लिए अहम योगदान दिया, जिसे सदा याद रखा जाएगा। विपक्ष के नेता के तौर पर उन्होंने सेवा की भावना से कार्य किया। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने देश के विकास के लिए काफी काम किया। उनके द्वारा शुरू किए काम आज भी जारी हैं। इस दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भेंट की।
इस मौके पर किसान मोर्चों के उपप्रधान स्वर्ण सिंह चिब, हजूरी सिंह, सरपंच दर्शन लाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कुल्लिया में जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। मीरां साहिब मंडल प्रधान कुलदीप राज शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गांव नोग्राह में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के साथ जरूरतमंदों में कंबल बांटे। अशोक वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्म ज्योत, वरिंदर कुमार वर्मा, मनोहर लाल, सरपंच नौग्राह, परवीन कुमारी मौजूद थे।

भाजपा ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस
बाड़ी ब्राह्मणा। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर फूल मालाएं अर्पित कीं और उनके द्वारा देश के प्रति दिए गए बलिदान को याद किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम शर्मा, ब्लॉक प्रधान अत्रेश दत्ता, सरपंच तरसेम सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed