आरएस पुरा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री व किसान कांग्रेस के चेयरमैन चौ. गारू राम की देखरेख में रविवार को सभा का आयोजन गांव कुतब निजाम में किया गया। इस दौरान गांव के लोगों द्वारा गांव की मुख्य सड़क की खस्ताहाल होने पर इसे ठीक कराने के साथ बुजुर्ग व जरूरतमंदों को पेंशन लगवाए जाने की मांग की।
चौ. गारू राम ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान किसानों की अनदेखी करने के साथ महंगाई की मार आम लोगों को सहनी पड़ रही है। किसानों की वर्ष 2019 में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को दो वर्ष बीत जाने के बाद मुआवजा नहीं मुहैया कराया गया। पिछले ओलावृष्टि से धान की फसल खराब होने पर अभी तक अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस ही लोगों की बेहतरी कर सकती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का साथ देने की अपील भी की। इस दौरान काफी संख्या में गांव के पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने भाजपा व अन्य पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी दामन थामा।
इस अवसर जंग बहादुर मंहास, पूर्ण सिंह, सीता राम, गिरधारी लाल, बचन लाल, सरजु राम, रतन लाल पंच उषा देवी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।