फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

मकान दुकान निर्माण पर कमेटी की मंजूरी से बढ़ेगा भ्रष्टाचार

विज्ञापन
poiltical
अखनूर। राज्य सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में मकान और दुकान निर्माण करने के लिए गठित कमेटी की मंजूरी लेने पर क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इससे लोगों की परेशानी बढे़गी। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा, इस आदेश को तत्काल वापस लिया जाए
विज्ञापन

सरपंच जगदीश राज शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जो आदेश जारी किया गया है वह पहले भी था, मगर इसमें मात्र कुछ बदलाव किया गया है। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ग्रामीण मोहन लाल ने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण करने पर मंजूरी लेने पर लोगों पर बोझ बढे़गा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग गरीबी रेखा से नीचे परिवार को छूट देनी चाहिए। रोहन कुमार ने बताया कि सरकार को तुरंत आदेश वापस लेना चाहिए। इस आदेश से लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी होगी। सरकार को आय के हिसाब से कुछ राहत देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे गरीब परिवार के सदस्यों को मकान बनाने के लिए दिक्कतें का सामना करना पडे़गा और भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed