{"_id":"61b4f8308e6b394d33252e9e","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu249652196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार प्रदेश में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार प्रदेश में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। ओबीसी अधिकार तिरंगा यात्रा के सदस्यों की बैठक शनिवार को ओबीसी सेल के प्रधान बंसीलाल चौधरी की अगुवाई में आयोजित हुई। क्षेत्र के ओबीसी समुदाय के लोगों ने भाग लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया। प्रदेश में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने पर केंद्र सरकार से आग्रह किया।
बंसीलाल चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने के बावजूद भी मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं की गई। ओबीसी युवा सरकारी नौकरी का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। प्रदेश में ओबीसी समुदाय लोगों की कई साल से अनदेखी हो रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि प्रदेश में सभी केंद्रीय कानून लागू किए जाएं। मंडल कमीशन रिपोर्ट भी लागू की जाए, ताकि ओबीसी युवा 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ उठाया सकें।
वरिष्ठ सदस्य कस्तूरी लाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मात्र ओएससी के नाम पर चार प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, जबकि मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू न होने पर पिछड़ी जाति के युवा को आरक्षण का लाभ नहीं पा रहे हैं। देश के अधिकतर क्षेत्रों में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू है। जबकि वर्तमान राज्य को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया जा गया है। मगर जम्मू-कश्मीर में युवा लाभ नहीं मिल पाने से बदहाली का जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर मोहन लाल, राजकुमार, एच. बाबा, फकीर चंद आदि मौजूद थे।