{"_id":"61b4f79ca5269758d044d1bb","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu2496516139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अखनूर इकाई की तरफ से कामेश्वर मंदिर में होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अखनूर इकाई की तरफ से कामेश्वर मंदिर में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। भाजपा अखनूर इकाई ने दिव्य काशी, भव्य काशी कार्यक्रम के तहत कामेश्वर मंदिर में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला संस्कृति सेल प्रभारी पंडित मोहन लाल दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की तरफ से सीधा प्रसारण हर मंदिर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत देश भर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित संत समाज के लोग भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन करेंगे और मंदिर की महत्ता के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा मंदिरों की सफाई तथा भजन कीर्तन किया जाएगा। अखनूर के सभी मंडलों में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। संवाद
भाजपा नेताओं ने काशी धाम के लोकार्पण के बारे में किया जागरूक
सांबा। भाजपा नेताओं ने शनिवार को मंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को 13 दिसंबर को दिव्य काशी-भव्य काशी का लाइव कार्यक्रम देखने के लिए जागरूक किया। धार्मिक व सामाजिक संगठन के सांबा जिला कनवीनर राकेश सिंह संब्याल पिंटा ने बताया कि 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों से संबंधित होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए जनता से उक्त क्षण का साक्षी बनने का आग्रह किया।
भाजपा नेता के अनुसार भारत वर्ष में धार्मिक स्थल काशी बहुत प्राचीन शहर है। जो गंगा तट पर स्थित है। उन्होंने कहा कि इस महान शहर का उल्लेख स्कंद पुराण, रामायण और महाभारत के अतिरिक्त क ई ग्रंथों में मिलता है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्य काशी-भव्य काशी का सपना पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण और समग्र विकास के कार्यों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में एक माह के लिए विभिन्न कार्य के लिए कार्यक्रम शुरू किए हैं। जो 14 जनवरी तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को देश भर में 51 हजार स्थानों पर बड़े स्क्रीन पर ज्योतिर्लिंगों के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए सभी प्रमुख मंदिरों व धार्मिक संस्थानों में स्क्रीन लगाई जाएगी। भाजपा जिले भर में प्रभात फेरी भी निकालेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब प्रधानमंत्री काशी में उद्घाटन करेंगे तो लोग घरों में दीपक जला कर भगवान शिव की पूजा अर्चना करें।
विज्ञापन
पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाए
भाजपा सुचेतगढ़ मंडल कार्यकारिणी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सुचतगढ़ मंडल प्रधान कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें पार्टी के उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, आरएस पुरा प्रभारी अयोध्या गुप्ता मुख्य अतिथि के रहे। पूर्व मंत्री शाम लाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आनेवाले दिनों में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। आरएस पुरा प्रभारी अयोध्या गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाए जाने के लिए हर कार्यकर्ता लगन से कार्य करने के साथ लोगों की दिक्कतों का समाधान करे। ताकि लोगों की बेहतरी हो सके। प्रदेश को यूटी बनाए जाने के बाद विकास कार्यों में बढ़ोतरी होने पर नई सड़कें, हाइवे सहित हो रहा विकास सबके सामने हैं। बैठक में स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य जसवीर समोत्रा, सरपंच ओंकार सिंह, सुरजीत सिंह, हजूरी सिंह आदि मौजूद रहे।