फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

हर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा

विज्ञापन
poiltical
अखनूर के मंडल चौकी चोहरा के कंडी क्षेत्र का दौरा करते सांसद जुगल किशोर शर्मा।
अखनूर। चौकी चौरा के कंडी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का सांसद जुगल किशोर शर्मा सोमवार को दौरा किया। इस दौरान उन्हाेंने लोगों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने पंचायत घार मजूर, चौकी चौरा, धना जलारा सहित अन्य पंचायतों दौरा करके कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण योजनाओं से हर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है। कांग्रेस सरकार के दौरान लोगों को विकास के नाम पर आश्वासन मिलता था, मगर भाजपा ने हर क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान सांसद ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष जगदीश भगत, मंडल अध्यक्ष बीडी शर्मा, उपाध्यक्ष शाम लाल, महामंत्री सोभा राम, सचिव यशपाल शर्मा जगन नाथ, सरपंच हंस राज, सिकं दर पाल किसान मोर्चा जिला प्रधान दलबीर सिंह, विशन लाल, सुरेश शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगीं
सांबा। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा नेता बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार कर रहे हैं। इसी संदर्भ में सोमवार को जिले के नड ब्लाक में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्ष्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बूथ इकाई प्रभारी कशमीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत ही बूथ इकाई कार्यक्रम में चर्चा की गई। वहीं कार्यकर्ताओं को भी तैयार रहने को कहा गया। इस अवसर पर मंडल प्रधान कर्ण सिंह, डीडीसी सदस्य करतार चंद, सरपंच सुरेंद्र सिंह, सरपंच रमेश सिंह, मंडल महामंत्री तनेत्र सिंह, वोद राज, प्रवीण सिंह, गुरदेव सिंह, करनैल सिंह, रतन चंद आदि भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed