{"_id":"60db684f8ebc3ebb4f29031c","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu2384134127","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए
विज्ञापन
अखनूर। रानवारी और अवंतीपोरा श्रीनगर की दो सिख लड़कियों के धर्मांतरण के संबंध में कस्बे के साहिब संत बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा में मंगलवार को प्रेसवार्ता हुई। इसमें मास्टर रणवीर सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घृणित अपराध किया जा रहा है। सरकार को तुरंत ही ऐसे लोगों की पहचान करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हम बहुसंख्यक लोगों से अनुरोध करते हैं कि इस मुद्दे को हल करें और हमारे सिख नेताओं ने एलजी से मुलाकात की। उन्होंने न्याय का आश्वासन दिया। हमने केंद्र सरकार से अपील की है। भारत का अंतर जाति विवाह अधिनियम भी जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में लागू किया गया। अंत में हम लोगों ने सभी बहुसंख्यक धर्मगुरुओं से मुख्य धारा के नेताओं और सामाजिक तत्वों से अनुरोध है कि कृपया मानवता के लिए खड़े हों और मानवता की सेवा करें।
प्रेेसवार्ता में एस. राजिंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब संत बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा अध्यक्ष मास्टर सुरजीत सिंह, एस. जसवंत सिंह, मास्टर लखवीर सिंह विक्रमजीत सिंह, मास्टर जोरावर सिंह, एस. यशपाल सिंह, एस. जतिंदर सिंह, एस. गुरजीत सिंह, कैप्टन प्रेम सिंह, सुखदेव सिंह खालसा, एस. प्रीत सिंह, बाबा रणजीत सिंह, उप. सुनीत सिंह एस. गुरबचन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
धर्मांतरण की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की
बाड़ी ब्राह्मणा। कश्मीर में धर्मांतरण की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंगलवार को यहां प्रेसवार्ता में वरिष्ठ नेता व पार्षद पवन बख्शी ने कहा कि जिस तरह से घाटी में धर्मांतरण किया जा रहा है, उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम सरकार से अपील करते हैं कि वह इसके खिलाफ कार्रवाई करे और इसमें शामिल लोगों को सामने लाए। कोई भी मजहब किसी भी तरीके की जबरदस्ती करना नहीं सिखाता। हम सिख समुदाय के साथ एकजुट होकर खड़े रहेंगे, जब तक उनको इंसाफ नहीं मिल जाता। प्रेसवार्ता में मंडल प्रधान अतरेश दता भी मौजूद रहे। संवाद