{"_id":"692a0eced16c3ade390d0050","slug":"poet-conference-jammu-news-c-10-jmu1052-773884-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोई दीवाना कहता है...पर तालियों से गूंजा जम्मू विश्विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोई दीवाना कहता है...पर तालियों से गूंजा जम्मू विश्विद्यालय
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी में कवि सम्मलेन में कविता सुनते डॉ कुमार विश्वास। संवाद
-जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल ज़ोरावर सिंह सभागार में श्रोता मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है....कवि डाॅ. कुमार विश्वास ने अपने चिर-परिचित अंदाज में शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय में समा बांध दिया। जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल ज़ोरावर सिंह सभागार में उपस्थित श्रोता मंत्र मुग्ध होकर उन्हें सुनते रहे। मौका था पावरग्रिड उत्तरी क्षेत्र द्वितीय ने राजभाषा कवि सम्मेलन का। सम्मेलन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण कवि डॉ कुमार विश्वास जिन्होंने अपनी विशिष्ट शैली और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। उनके साथ रमेश मुस्कान, सुदीप भोला, डॉ. पद्मिनी शर्मा और कुशल कुलश्रेष्ठ ने भी मंच संभाला और अपनी रचनाओं से श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। कवियों ने हास्य, व्यंग्य, गीतात्मक भाव और सामाजिक संदेश पर आधारित काव्य पाठ कर वातावरण को जीवंत कर दिया।
सम्मेलन में कवि डॉ कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं में कश्मीर की सुंदरता और देश के लिए सुरक्षा बलों के बलिदानों के वयक्त किया। डॉ. कुमार विश्वास ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कोई दिवाना कहता है, कोई पागल समझता है की पंक्तियां गुनगुनाई।
विज्ञापन
कुशल कुलश्रेष्ठ, सुदीप भोला और रमेश मुस्कान ने अपने हास्य काव्यों ने भी समा बांधा। कभी दिल्ली तो कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति पर तंज कसते हुए कवियों हंसी का माहौल बना दिया। कभी चीन तो कभी पाकिस्तान पर हास्यात्मक टिप्पणियां सुन सभी ने ठहाके लगाए। कवियों ने ऑप्रेशन सिंदूर पर भी भावनात्मक पंक्तियां सुनाई। महिला कवियत्री डॉ पद्मिनी ने महिला के संघर्षपूर्ण जीवन की वृतांत अपने गीतों के माध्यम से कर सभी को अभिभूत कर दिया।