फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pocso act

Jammu News: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
pocso act
आरएस पुरा। क्षेत्र के गांव में एक युवक की ओर से नाबालिग से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का उपजिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया। मेडिकल जांच की रिपोर्ट अभी पुलिस ने साझा नहीं की है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला रविवार रात का है। जानकारी के अनुसार सीमांत गांव के युवक ने अपने नाना के घर आई नाबालिग के साथ गांव के मंदिर में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लेकर खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सोमवार सुबह पीड़ित बच्ची का उपजिला अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई है। एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोंगना ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई थी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed