{"_id":"5967c27a4f1c1bf0318b461b","slug":"pmsss-second-session-is-from-17th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना की काउंसिलिंग का दूसरा चरण 17 जुलाई से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना की काउंसिलिंग का दूसरा चरण 17 जुलाई से
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस)
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) की काउंसिलिंग का दूसरा चरण 17 जुलाई से शुरू हो जाएगा। इसमें मेरिट संख्या 6001 से 11000 तक की काउंसिलिंग होगी। 11001 से लेकर 19705 तक की काउंसिलिंग 18 जुलाई को होगी। पहले चरण के बाद 2628 सीटें भरी जा चुकी हैं। रिजर्व कैटेगरी की 802 सीटें अभी भरी जानी हैं। इनमें इंजीनियरिंग की 686, मेडिकल की 2 और सामान्य कोर्सों की 114 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, लेटरल एंट्री के तहत इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश को काउंसिलिंग 19 जुलाई को होगी। काउंसिलिंग अमर सिंह कालेज श्रीनगर, सरकारी महिला कालेज गांधीनगर और जीईजेएम कालेज लेह में होगी। आल इंडिया कौंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) को अभी यह तय करना है कि रिजर्व कैटेगरी की सीटों को ओपन कैटेगरी में बदला जाए या नहीं, क्येांकि ऐसा न हो कि बीते साल की तरह यह सीटें खाली रह जाएं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सैय्यद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी के मुताबिक इस मामले को एआईसीटीई के समक्ष रखा जाएगा कि अबकी पीएमएसएसएस के तहत कोई सीट खाली न रहे। कहा कि अगले साल यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना के तहत 5000 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। हम इस बात की भी कोशिश कर रहे हैं कि विभिन्न कोर्सों के लिए छात्रवृत्ति की सीमा को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन