फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm package kashmiri pandit Employees demonstrated on the demand of transfer in jammu

Jammu: जान से बड़ा नहीं वेतन, सरकार रख ले अपने पास, कर्मचारियों ने स्थानांतरण की मांग पर किया प्रदर्शन

Tue, 27 Dec 2022 05:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 05:30 PM IST
सार

कर्मचारियों ने कहा कि आतंकी संगठन एक तरफ हमारे नामों की सूची जारी कर रहे हैं, तो वहीं सरकार ऐसे हालात बना रही, ताकि कर्मचारी घाटी आने पर मजबूर हो जाएं।

विज्ञापन
pm package kashmiri pandit Employees demonstrated on the demand of transfer in jammu
Jammu Protest - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

पीएम पैकेज के तहत नियुक्त कर्मचारी कश्मीर संभाग से जम्मू के लिए स्थानांतरण की मांग पर राहत आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि उप-राज्यपाल का बयान दुखद है। सरकार अपना वेतन अपने पास रखे, क्योंकि हम जान जोखिम में डालकर कश्मीर में सेवाएं नहीं दे सकते हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि आतंकी संगठन एक तरफ हमारे नामों की सूची जारी कर रहे हैं, तो वहीं सरकार ऐसे हालात बना रही, ताकि कर्मचारी घाटी आने पर मजबूर हो जाएं। कर्मचारी सतीश रैना ने कहा कि कर्मचारियों में डर का माहौल है। सरकार नाम की सूची जारी करने वाले आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने की बजाय कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है। सरकार वेतन खुद रखे, लेकिन हमें सुरक्षित माहौल दे। कर्मचारियों ने कहा कि एक तरफ भाजपा नेता हमें आश्वासन दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एलजी प्रशासन का रवैया इससे अलग है। 
विज्ञापन


तबादला नीति बनने तक जारी रहेगा संघर्ष 
जम्मू। जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड इंप्लाइज ने तबादला नीति की मांग पर आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हमारे लिए तबादला नीति नहीं बनेगी, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को दबा नहीं सकती है। एलजी का बयान दुखद है। कर्मचारी घाटी में सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed