फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm narendra modis speech in kishtwar rally jammu kashmir

मिशन कश्मीरः पढ़िए मोदी के भाषण की दस खास बातें

Sat, 22 Nov 2014 02:47 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modis speech in kishtwar rally jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में मिशन कश्मीर का आगाज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू पहुंचे। जम्मू कश्मीर चुनावों को लेकर खासे उत्साहित और ऊर्जावान दिख रहे मोदी ने कश्मीर में पहली चुनावी रैली के लिए कांग्रेसी गढ़ चिनाब वैली को चुना।

विज्ञापन


इसी चिनाब वैली में एक दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी रैली की थी, ऐसे में सभी की निगाहें आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर टिकी थीं।
विज्ञापन


मोदी ने भी लोगों को निराश नहीं किया और अपने भाषण में जहां कश्मीर को लेकर एक विजन का एहसास कराया तो वहीं घाटी के बाशिंदों से निजी रिश्ते की दुहाई भी दी। पढ़िए मोदी के भाषण की ऐसी चुनिंदा और कुछ रोचक बातें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी बोले, कश्मीर से दिल का रिश्ता

pm narendra modis speech in kishtwar rally jammu kashmir

मोदी बोले, कश्मीर से दिल का रिश्ता
पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को हैरत होती है कि मोदी हर महीने यहां क्यों आता है, 'भाईयों, मेरा जम्मू-कश्मीर से निजी लगाव है, तभी मैं हर महीने यहां आता हूं।' इससे उन्होंने सोनिया गांधी के उस बयान की काट की जो उन्होंने बांदीपोरा में दिया था। सोनिया ने कहा था कि रियासत से मेरा पुराना रिश्ता है।

'पाइपलाइन में कार चला सकता है अब्दुल्ला परिवार'


मोदी ने कहा, जब कुदरत ने हमें चिनाब नदी दी है तो फिर हमारे पास पीने का पानी क्यों नहीं है? गुजरात के कच्छ में भी पीने का पानी नहीं था, वहां हमने पाइपलाइन से नर्मदा नदी का पानी नौ हजार गांवों में पहुंचा। उस पाइपलाइन का साइज भी इतना है कि पूरा अब्दुल्ला परिवार कार में बैठकर उसके भीतर कार चला सकता है।

बाढ़ को भी नहीं भूले मोदी

pm narendra modis speech in kishtwar rally jammu kashmir

बाढ़ को भी नहीं भूले मोदी
मोदी ने कहा, जब मैंने बाढ़ के बाद एक हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की तो राज्य सरकार को हैरत हुई कि इतने सारे पैसे मोदी ने कैसे दे दिए। भाईयों, मौजूदा सरकार के लिए बाढ़ भी लूटने का अवसर है।

कश्मीर में पैसे की कमी कभी नहीं पड़ती। 'पानी कितना भी आता हो, जब बाल्टी में ही छेद हो तो क्या कर सकते हैं।' अगर यहां पैसे की चोरी बंद हो जाए तो केंद्र सरकार की मदद के बिना ही कश्मीर का व‌‌िकास हो सकता है।

हरियाणा की तरह उखाड़ फेंको ये शाही परिवार

मोदी ने अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार पर हमला करते हुए कहा कि, पचास साल से जो लोग कश्मीर को चला रहे हैं क्या द‌िया है उन्होंने कश्मीर को? क्या ये दो परिवार ही कश्मीर पर राज करेंगे? दोनों परिवार मिल कर जनता को लूट रहे हैं। ये दोनों परिवारों की मिलीभगत है।

पचास साल से आप लोग पछता रहे हैं लेकिन अब पछताने की नौबत नहीं आएगी। मोदी ने कहा, हरियाणा में भी दो परिवार पांच-पांच साल राज करके जनता को लूटते थे। इस बार जनता ने दोनों परिवारों को उखाड़ फेंका। आप भी हरियाणा की तरह रियासत के दोनों परिवारों को बाहर करके भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

'जब मेरा श्रीनगर डूब रहा था तब तुंरत यहां आया'

pm narendra modis speech in kishtwar rally jammu kashmir

'जब मेरा श्रीनगर डूब रहा था तब तुंरत यहां आया'
मोदी ने कहा, मैं पीएम बनकर जब भी यहां आया हूं विकास की बात लेकर आया या फिर आपके आंसू पोंछने आया। जब मेरा श्रीनगर पानी में डूब रहा था तो मैं एक पल भी जाया किए ब‌िना मैं यहां आपके बीच आया। ‌भाईयों, सबकी इच्छा होती है कि अपनों के बीच दिवाली मनाई जाए, लेकिन मैं दिवाली पर मनाने आपके बीच आया। आपका दुख दर्द ही मेरा दुख दर्द है।

रिफ्यूजियों की नब्ज पर हाथ रखा
मोदी ने कहा, ये झूठ फैलाया जा रहा है कि मुझे कश्मीर के 12 लाख ‌रिफ्यूजियों की परवाह नहीं है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि हर एक रिफ्यूजी को इंसाफ मिलेगा। जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है उनको रोजगार मिलना चाहिए, ये मेरा जिम्मा है। हम उन सभी परिवारों को सुरक्षा देंगे।

अटल के नाम का भी लिया सहारा
रियासत में आज भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लोक‌प्रियता कायम है। मोदी ने कहा, मेरा विश्वास करें मैं पूर्व पीएम अटल ब‌िहारी वाजपेयी का सपना पूरा करूंगा और आपके प्यार को विकास के माध्यम से सूत समेत लौटाऊंगा।

'कब तक अंधेरे में रहेगी रियासत'

pm narendra modis speech in kishtwar rally jammu kashmir

'कब तक अंधेरे में रहेगी रियासत'
मोदी बोले, अकेले रियासत की ताकत इतनी है कि पूरे हिंदुस्तान का अंधेरा मिटा सके, लेकिन रियासत के पास अपने लिए भी ब‌िजली नहीं है। यहां कागजों पर सारी चीजें तैयार हैं लेकिन किसी को देखने की फुरसत नहीं है।

पर्यटन में बनाऊंगा कश्मीर की ‌पुरानी स्थिति
मोदी ने कहा, पूरी दुनिया में पर्यटन सबसे तेजी से बढ़ रहा है लेकिन कश्मीर का पर्यटन लगातार डूब रहा है। अगर हम टूरिज्म में आगे होते तो यह दुनिया का सबसे अमीर राज्य होता। मुझे कश्मीर की वही स्थिति फिर से बनानी है, इसके लिए मुझे आपकी मदद की जरूरत है।

ताकि दुनिया भर के लोग यहां आ सकें और युवाओं को रोजगार मिल सके। मोदी ने कहा, कश्मीर के पर्यटक कभी ये शिकायत नहीं करते कि उनका कुछ सामान खो जाए तो वापस नहीं आता। इसी जज्बे, हौसले और ईमानदारी से कश्मीर को आगे ले जाना है।

'कच्छ का हुआ तो कश्मीर का विकास भी होगा'

pm narendra modis speech in kishtwar rally jammu kashmir

'कच्छ का हुआ तो कश्मीर का विकास भी होगा'
एक जमाना था जब लोग गुजरात में कच्छ को छोड़-छोड़ कर जाने लगे थे। मेरी सरकार ने उसी कच्छ को स्वर्ग बना दिया। अगर कच्छ का विकास हो सकता है तो कश्मीर का विकास भी हो सकता है। अगर वहां से बेरोजगारी जा सकती है तो कश्मीर से भी बेरोजगारी खत्म की जा सकती है। कब तक हमारी युवा पीढ़ी को रोजगार के लिए भटकना होगा?

'मैं आपका प्रधानसेवक हूं'
मोदी ने कहा, मुझे आपके लिए काम करना है, एक बार सेवा करने का अवसर दें। हमारी सरकार बनने पर आपको कभी पछतावा नहीं होगा। राज्य में हमारी सरकार बनाईए मैं वचन देता हूं कि केंद्र सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। मेरा कहना है कि, डिजिटल इंड‌िया हो या स्किल इंडिया सबकी शुरूआत कश्मीर से ही होनी चाहिए।

वोट‌िंग की अपील करना नहीं भूले मोदी
वहीं हर बार की तरह वह जनता से वोट‌िंग की अपील करना नहीं भूले कहा-ठंड का मौसम है, बर्फबारी भी जल्द ही शुरू होने वाली है, लेकिन आप वोट करने जरूर आएं। मैं आपका प्रधानसेवक हूं और हमेशा आपके साथ हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed