फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm narendra modi rally in rajouri and kathua

फिर फिसली मोदी की जबान कहा, SORRY

Sat, 13 Dec 2014 04:51 PM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi rally in rajouri and kathua

चौथे चरण के मातदान से एक दिन पहले और पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से रियासत के दौरे पर पहुंचे। यहां मोदी से कुछ ऐसा हुआ जिसके लिए उन्हें मंच से सभी से माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन


कांग्रेस पर वार करते हुए मोदी जनधन योजना के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, जब कांग्रेस का जमाना था, 40 साल पहले कांग्रेस ने कहा कि बैंक अमीरों के लिए है, लेकिन हमने गरीबों को बैंकों के साथ जोड़ा।
विज्ञापन


इसी योजना से गरीबों ने आठ करोड़ रूपए जमा कराए। यहीं पर मोदी की जबान फिसल गई और उन्होंने सभी से माफी मांगते हुए अपने आप को सही करते हुए आठ करोड़ को आठ हजार करोड़ कहा। मोदी ने कहा, सॉरी आठ करोड़ नहीं आठ हजार करोड़।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान कठुआ और राजोरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर करारी चोट की।  उन्होंने परिवारवाद को सियासत के लिए दीमक बताया जो लोकतंत्र की जड़ों को चाट जाता है।

विकास के मंत्र से हर समस्या के समाधान की बात करते हुए मोदी ने लूटने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने का आह्वान किया। सुखतो और अगली तवी के संगम तट से हुंकार भरते हुए मोदी ने जम्मू कश्मीर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

मोदी ने कहा कि आम जनता किसी सरकार से बंगला, गाड़ी, सोना और जेवरात नहीं मांगती है। सड़क, पानी, बिजली और विकास ही अवाम की लालासा रही है लेकिन जम्मू कश्मीर पर शासन करने वाले दलों ने अबतक जनता को ये सुविधाएं मुहैया नहीं कराईं।

'सरकारों को सजा देने का समय'

pm narendra modi rally in rajouri and kathua

मोदी ने कहा, आपने इतनी सरकारें देखी हैं क्या किसी सरकार ने आपका दुख समझा। क्या नेताओं की मौज के लिए सरकारें बनाई जाती हैं? लोकतंत्र में सरकार लोगों की भलाई के लिए होनी च‌ाहिए।

उन्होंने जनता से पूछा, जब ये सरकारें कुछ करती नहीं थीं तो उनको चुनने की क्या जरूरत है? जब बच्चा गलती करता है तो उसे सजा दी जाती है? ऐसे ही आप भी इन सरकारों को इनकी गलती की सजा दी जाए।

मोदी ने कहा, इस बार इनको लड्डू नहीं खिलाना। हमारी सरकार यहां आज तक नहीं बनी है। न ही हमने कोई गुनाह किया है। इस बार आप गुनहगारों को पहचान कर सजा दें वरना वह सुधरेंगे नहीं।

'कांग्रेस वाले तो घुसपैठिए हैं'

pm narendra modi rally in rajouri and kathua

कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने उसे घुसपैठिया करार दिया। उन्होंने कहा, जिसकी भी सरकार आती है कांग्रेस उसमें घुस जाती है।

नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा अब बाप-बेटे, बाप-बेटी की सरकार को हटाने का समय आ गया है। अब समय है कि रियासत के बेटा-बेटी की सरकार बने।

ये लोकतंत्र की ही ताकत है कि चाय बेचने वाला पीएम बन सकता है। जब चाय बेचने वाला बड़ा बन सकता है तो किसान का बेटा भी बड़ा बन सकता है। आपका बेटा-बेटी किसी से कम नहीं हैं।

मोदी ने कहा, 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने पूछा, क्या योगा मेरी सरकार बनने के बाद शुरू हुआ क्या? क्या यह पहले नहीं हो सकता था? लेकिन पूर्व सरकार के दिमाग में ये बात आती ही नहीं थी।

'खत्म किए जाएंगे सभी बेकार कानून'

pm narendra modi rally in rajouri and kathua

मोदी ने कहा, हमने कागजात एटेस्ट कराने की अनिवार्यता को खत्म किया। ऐसे में एटेस्ट करने वाले इसके बादले कुछ...। एटेस्ट कराने वाला सिस्टम पूरी तरह से बेकार है। हमारे देश में ऐसा कानून है कि, अगर कोई गुनाह करे तो सजा होती है, लेकिन एक गुनाह ऐसा था कि जिसमें गुनाह करने में असफल होने पर भी सजा होती है।

मोदी ने कहा, आत्महत्या करने में असफल होने पर सजा की क्या जरूरत है। कोई आत्महत्या करने के लिए अपनी मर्जी से नहीं जाता। उसे सजा नहीं संवेदना की जरूरत है। उसे समझाने की जरूरत है। मोदी ने कहा, हम इस कानून को खत्म करके रहेंगे।

जब कांग्रेस का जमाना था, 40 साल पहले उन्होंने कहा था कि, बैंक अमीरों के लिए है, लेकिन हमने गरीबों को बैंकों के साथ जोड़ा।

मोदी ने कहा, केंद्र में छह महीने नहीं हुए हमारी सरकार बने हुए। छह महीने में ही पूरी दुनिया में हमारा डंका बच रहा है। अगर आप चाहते हैं रियासत का डंका भी देश-दुनिया में बजे तो आपको रियासत में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनानी होगी।

'ये वीरों की धरती है'

pm narendra modi rally in rajouri and kathua

मोदी ने कहा, आज कल सभी राजनीतिक पंड़ितों का हिसाब किताब गड़बड़ा गया है, रैली की भीड़ बता रही है कि चुनाव के नतीजे क्या होने वाले हैं।

मोदी ने कहा, देश के बाकी लोगों को शायद नहीं पता होगा कि, मैं उस जगह से भाषण दे रहा हूं जहां सामने पाकित्सान है और यहां आए दिन सीमा पार से गोलियां चलती हैं, ये वो लोग हैं जो गोलियों से भी नहीं डरते हैं।

मोदी ने कहा, मैं हैरान हूं जो लोग वर्दी नहीं पहनते वह भी दुश्मनों से लड़ते रहते हैं। लेकिन उन्हें सेना में भर्ती नहीं होने दिया जाता। क्यों यहां सेना की भर्ती पर रोक लगाई गई है?

रैली को बनाया गया अभेद सुरक्षा चक्र

pm narendra modi rally in rajouri and kathua

मोदी की रैली के लिए अभेद सुरक्षा चक्र बनाया गया है। नए बस अड्डे के पास हो रही इस रैली की सुरक्षा में एसपीजी समेत तमाम सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जम्मू पुंछ नेशनल हाईवे स्थित कई स्थानों पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा अस्थायी चौकियां लगा दी गई हैं।

राजोरी के एसएसपी के अनुसार, शहर में करीब 150 बहुमंजिला इमारतों पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। किसी भी इमारत की छत पर किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद ही लोग अपने घरों की छतों पर जा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed