फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi to launch health insurance scheme in virtual mode tomorrow

कल वर्चुअल मोड से स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

Fri, 25 Dec 2020 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to launch health insurance scheme in virtual mode tomorrow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कवर नहीं हो पाए करीब एक करोड़ लोगों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर देने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन


कोरोना काल के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुल माध्यम से ही सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में मुख्य समारोह होगा। इसमें एलजी मनोज सिन्हा के अलावा उनके सलाहकार, मुख्य सचिव और प्रशासनिक सचिव मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


इस योजना के शुरू होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर देश में ऐसा पहला प्रदेश बन जाएगा, जहां सभी नागरिकों को पांच लाख का स्वस्थ्य बीमा योजना कवर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में जम्मू-कश्मीर के तीस लाख लोग ही कवर हो पाए थे। एक करोड़ लोग रह गए थे। ऐसे में प्रदेश सरकार ने सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी बचे लोगों को पांच लाख का स्वास्थ्य कवर देने के लिए योजना तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना की विधिवत लांचिंग के साथ ही जिन लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है उनमें गोल्डन कार्ड वितरित करने का काम भी 26 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। सेहत स्वास्थ्य योजना के तहत अभी तक करीब 16 लाख लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। शेष लोगों के पंजीकरण के लिए प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed