फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm MODI REVIEWS THE DEVELOPMENT STATUS THROUGH VIDEO CONFRENCING

J&K: पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस से जानी तरक्की की रफ्तार

Thu, 23 Feb 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 23 Feb 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
pm MODI REVIEWS THE DEVELOPMENT STATUS THROUGH VIDEO CONFRENCING
Narendra modi - फोटो : FILE PHOTO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रगति कार्यक्रम के तहत मासिक वीडियो कांफ्रेंस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों और राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा की। जम्मू कश्मीर से मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानमंत्री  दूरसंचार विभाग के केंद्रीय सचिव से बीएनएनएल के ब्रांड बैंड और मोबाइल सेवा से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण पर विस्तृत रिपोर्ट हासिल की। प्रधानमंत्री ने रेलवे, सड़क परिवहन और हाईंवे से संबंधित विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पर हो रहे कार्र्य की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय के सचिव ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3883 शहरों को शामिल किया गया है और मिशन के तहत 16.4 लाख डवेलिंग यूनिटों को मंजूरी प्रदान की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रभावी रूप से पूरा करने के निर्देश

pm MODI REVIEWS THE DEVELOPMENT STATUS THROUGH VIDEO CONFRENCING
नरेंद्र मोदी - फोटो : FILE PHOTO

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य सचिवों और संबंधित प्रशासनिक सचिवों से कहा कि वह साल 2022 तक सभी के लिए घर के मिशन को पूरा करने की दिशा में ठोस योजना के साथ कार्य करें। उन्होंने राज्य सरकारों से कहा कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना पर हो रहे कार्य की प्रगति की सप्ताह आधार पर समीक्षा को सुनिश्चित करें। स्टेटस रिपोर्ट को पीएमओ को भी भेजा जाए। 

उन्होंने मुख्य सचिवोूं से कहा कि वह 340 बिंदुओ पर आधारित ईंज आफ डूईंग रिफार्म एक्शन प्लान की सप्ताह आधार पर समीक्षा करें। उन्होंने कहा सुधार विश्व बैंक की ओर से जारी ग्लोबल स्तर के अनुसार होने चाहिए। राज्य सरकारें अगले कुछ महीनों में सुधारों को पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed