J&K: पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस से जानी तरक्की की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रगति कार्यक्रम के तहत मासिक वीडियो कांफ्रेंस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों और राज्यों के मुख्य सचिवों से चर्चा की। जम्मू कश्मीर से मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री दूरसंचार विभाग के केंद्रीय सचिव से बीएनएनएल के ब्रांड बैंड और मोबाइल सेवा से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण पर विस्तृत रिपोर्ट हासिल की। प्रधानमंत्री ने रेलवे, सड़क परिवहन और हाईंवे से संबंधित विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पर हो रहे कार्र्य की भी जानकारी हासिल की।
शहरी विकास मंत्रालय के सचिव ने प्रधानमंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3883 शहरों को शामिल किया गया है और मिशन के तहत 16.4 लाख डवेलिंग यूनिटों को मंजूरी प्रदान की गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रभावी रूप से पूरा करने के निर्देश
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य सचिवों और संबंधित प्रशासनिक सचिवों से कहा कि वह साल 2022 तक सभी के लिए घर के मिशन को पूरा करने की दिशा में ठोस योजना के साथ कार्य करें। उन्होंने राज्य सरकारों से कहा कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना पर हो रहे कार्य की प्रगति की सप्ताह आधार पर समीक्षा को सुनिश्चित करें। स्टेटस रिपोर्ट को पीएमओ को भी भेजा जाए।
उन्होंने मुख्य सचिवोूं से कहा कि वह 340 बिंदुओ पर आधारित ईंज आफ डूईंग रिफार्म एक्शन प्लान की सप्ताह आधार पर समीक्षा करें। उन्होंने कहा सुधार विश्व बैंक की ओर से जारी ग्लोबल स्तर के अनुसार होने चाहिए। राज्य सरकारें अगले कुछ महीनों में सुधारों को पूरा करें।