फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi Jammu news hindi: pm said Article 370 was big hurdle in development of Jammu Kashmir read full PM spe

PM Modi Jammu: जम्मू कश्मीर के विकास में बड़ी दीवार थी अनुच्छेद 370, पढ़ें पीएम के भाषण की बड़ी बातें

Tue, 20 Feb 2024 03:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 03:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू के एमए स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साढ़े 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
PM Modi Jammu news hindi: pm said Article 370 was big hurdle in development of Jammu Kashmir read full PM spe
पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास में अनुच्छेद 370 सबसे बड़ी दीवार थी। इस दीवार को भाजपा की सरकार ने ढहा दिया है। इसके हटने के बाद प्रदेश के लोगों को उनके हल मिले हैं। 370 हटने के बाद महिलाओं को वे हक मिले, जो पहले नहीं मिले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। वहीं, इस दौरान उन्होंने 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक वो दिन थे जब स्कूल जलाए जाते थे, एक आज के दिन आए हैं जब स्कूल सजाए जाते हैं। पहले गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। लेकिन अब जम्मू में ही एम्स बनकर तैयार हो गया है। 

विज्ञापन

कभी बंदूक, अपहरण, अलगाव से जुड़ी खबरें जम्मू कश्मीर से आती थी

पीएम मोदी ने कहा कि कभी बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव से जुड़ी खबरें जम्मू कश्मीर से आती थी। लेकिन अब जम्मू कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अब हमने विकसित जम्मू-कश्मीर का संकल्प लिया है। मुझे आप पर विश्वास है कि हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर रहेंगे। 70-70 साल से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही वर्षों में मोदी पूरे करके देगा।

परिवारवाद के चंगुल से आजाद हुआ जम्मू कश्मीर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर परिवारवाद का शिकार हुआ। अब प्रदेश परिवाद के चंगुल से बाहर निकल रहा है। कहा, जम्मू-कश्मीर को दशकों तक वंशवादी राजनीति का दंश झेलना पड़ा। उन्हें केवल अपने परिवारों की चिंता रही। जनता के हितों, जनता के परिवारों की नहीं...मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर को इस वंशवादी राजनीति से आजादी मिल रही है।

वो दिन दूर नहीं देशवासी जब ट्रेन से पहुंचेंगे कश्मीर

कश्मीर में कभी कभी बंद और हड़ताल का सन्नाटा रहता था। लेकिन अब रातों में चहल-पहल दिखाई देती है। पीएम मोदी ने कहा कि आज श्रीनगर से संगलदान और संगलदान से बारामुला के लिए ट्रेन चली है। वो दिन दूर नहीं जब देशवासी ट्रेन में बैठकर कश्मीर पहुंचेगे। आज कश्मीर को पहली इल्ट्रिक ट्रेन मिली है। अब जम्मू कश्मीर को दो वंदे भारत ट्रेन की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के संबोधित किया। पीएम ने डोगरी भाषा से संबोधन शुरू किया। उन्होंने डोगरी में कहा कि उन्हें जम्मू में एक बार फिर आकर बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने डोगरी भाषा की कवित्री पदमा सचदेव का भी जिक्र किया, जिन्होंने कहा है कि 'मिठी ए डोगरे दी बोली, खंड मिठे लोग डोगरे।' पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ उनका चालीस साल से नाता रहा है।

दिसंबर 2013 में एमए स्टेडियम में ही की थी ललकार रैली

पीएम ने कहा, दिसंबर 2013 में जब मैंने यहां भाजपा की ललकार रैली में हिस्सा लिया था तो मैंने सवाल उठाया था कि जम्मू में आईआईटी और आईआईएम जैसे शैक्षणिक संस्थान क्यों नहीं बन सकते। हमने उन वादों को पूरा किया और आज जम्मू में आईआईटी और आईआईएम है। इसीलिए लोग 'मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी को समझते हैं।

इससे पहले उन्होंने शिक्षा, रेलवे, विमानन और सड़क क्षेत्रों से जुड़ी 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने घाटी में उद्घाटन इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बढ़ाते हुए संगलदान स्टेशन और बारामुला स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने जम्मू-कश्मीर से लगभग 1500 नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति आदेश दिए, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में योगदान हुआ। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत विकसित जम्मू कार्यक्रम की समावेशी प्रकृति पर जोर देते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed