फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi is just doing politics nothing else said shobha ojha

कुर्सी की सियासत कर रही मोदी सरकार: शोभा

Fri, 12 Dec 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 12 Dec 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
pm modi is just doing politics nothing else said shobha ojha

कांग्रेस महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि आदर्शों की बलि देकर मोदी सरकार कुर्सी की सियासत कर रही है।

विज्ञापन


जम्मू में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को महिला कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शोभा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए अनुच्छेद 370 को हटाने, राम मंदिर के निर्माण और देश में सामान आचार संहिता को लेकर वोटों का ध्रुवीकरण करने वाली भाजपा अब सत्ता मिलने ही इन सब मुद्दों को भूल गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंर्गाई और महिलाओं पर अत्याचार को लेकर भी लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने केंद्र की यूपीए सरकार के खिलाफ जोरदार दुष्प्रचार किया, लेकिन केंद्र में सत्ता संभालने के बाद न तो महंगाई काबू में आई न ही महिलाओं पर होने वाले अत्याचार कम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं पर अत्याचार कम होने के बजाए बढ़ गए है। यहां तक कि मोदी मंत्रिमंडल में निहाल चंद जैसे मंत्री हैं, जिन पर बलात्कार के संगीन आरोप हैं। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री की छह महीनों में ही संपत्ति दोगुनी हो गई है। ओझा ने कहा कि मोदी सरकार केवल झूठ के सहारे केंद्र की सत्ता तक पहुंची है।


काले धन को लेकर लोकसभा चुनाव में लोगों को जो सब्जबाग दिखाए वह अब कहां गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश में ऐसी पार्टी है, जो आदर्शों की राजनीति करती है। ओझा ने जम्मू-कश्मीर में अब तक भाजपा की ओर से चुनाव घोषणा पत्र जारी न करने पर भी सवाल उठाए।

इस अवसर पर महिला इर्काई की प्रदेश प्रभारी रीता डिसूजा, महिला इर्काई के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक इंदु पवार, प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed