फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi can make big announcement in jammu kashmir visit today

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद J-K के पहले दौरे पर PM, कश्मीरी पंडितों को मिल सकता है सरप्राइज

Sun, 02 Apr 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 02 Apr 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
PM Modi can make big announcement in jammu kashmir visit today
पीएम - फोटो : pti
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू कश्मीर के दौरे में कश्मीरी पंडितों के लिए नए पैकेज का एलान कर सकते हैं। युवकों के लिए रोजगार के नए अवसर के अलावा कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी की योजना इस पैकेज का हिस्सा हो सकती है। प्रधानमंत्री 2 अप्रैल को उधमपुर में रैली के अलावा एशिया की सबसे बड़े चिनैनी-नाशरी टनल का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


एशिया की सबसे बड़ी स्मार्ट टनल का लोकार्पण कर न्यू इंडिया की बुनियाद रखेंगे मोदी
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर में यह पहला दौरा है। इस क्रम में प्रधानमंत्री घुसपैठ और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए 80 हजार करोड़ का विकास पैकेज दिया है। दौरे के क्रम में पैकेज पर अमल के बारे में चर्चा संभव है।

पीएमओ की ओर से कश्मीरी पंडितों के लिए नए पैकेज की तैयारी

PM Modi can make big announcement in jammu kashmir visit today
नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो

रियासत सरकार के विभागों में 6 हजार कश्मीरी पंडित युवकों की भर्ती और कश्मीर घाटी में 6 हजार आवास भवन बनाना इस पैकेज में शुमार है। पैकेज में इसके लिए 2000 करोड़ का प्रावधान है। प्रोजेक्ट अभी पूरा नहीं हो पाया है। अलगाववादियों के विरोध के कारण कश्मीरी पंडितों के पैकेज पर ग्रहण लगा है। 

जम्मू कश्मीर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी चिनैनी-नाशरी टनल, 7 बड़ी बातें

सूत्रों के मुताबिक पीएमओ ने कश्मीरी पंडितों के लिए नए पैकेज की तैयारी की है। जम्मू कश्मीर विधान सभा और विधान परिषद द्वारा कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद भी रियासत सरकार ने पंडितों के लिए अलग सेटेलाइट टाउनशिप के प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक हैं कश्मीरी पंडित

PM Modi can make big announcement in jammu kashmir visit today
पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर हिंसा के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार को 5 लाख का मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने के फैसले पर अमल शुरू किया है। पत्थरबाजों के प्रति रियासत सरकार की नरमी से जम्मू संभाग के लोग नाराज हैं। भाजपा सरकार में शामिल है लेकिन सीएम के ऐसे फैसलों पर खामोश रही है।

पीएम मोदी भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिहाज से कश्मीर पंडितों के बाबत ऐलान करने वाले हैं। इस क्रम में क्षेत्रीय संतुलन के लिए जम्मू संभाग के विकास प्रोजेक्टों का भी एलान संभव है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीएम से हर मुलाकात में एजेंडा आफ अलायंस पर अमल पर जोर दिया है। 

इसके तहत अफस्पा को हटाने और चार बिजली प्रोजेक्टों की वापसी जैसे मुद्दे शामिल हैं। मुख्यमंत्री चाहती हैं कि प्रधानमंत्री के दौरे के क्रम में इस संबंध में भी एलान हो लेकिन सूत्रों का कहना है कि पीएम दौरे में इन मुद्दे के जिक्र की संभावना नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed