चिनैनी-नाशरी सुरंग को एशिया की सबसे लंबी सुरंग के तौर पर जाना जाता है। जानें इस टनल की बड़ी खूबियां।
इसके चालू होने के बाद लोगों को पर्यटनीय स्थल कुद, पत्नीटॉप और बटोत से होकर नहीं जाना पड़ेगा और जो यहां पर बर्फबारी होने से रास्तें बंद हो जाते थे उससे छुटकारा मिल जाएगा।
यह उधमपुर जिले को रामबन जिले से जोड़ेगी। इससे मार्ग की 31 किलोमीटर लंबाई कम होगी और करीब दो घंटे का सफर कम होगा।
4 of 7
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
जब फोरलेन का काम पूरा होगा तो जम्मू से श्रीनगर का सात घंटे का सफर साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा। इस टनल से कार, जीप, ट्रक और बस ही चल पाएंगे। पैदल व्यक्ति और दोपहिया वाहनों के लिए प्रवेश वर्जित रहेगा।
5 of 7
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
टनल में आक्सीजन का इंतजाम भी किया गया है। इसके लिए ताजा हवा का प्रवेश लगातार होता रहेगा और अंदर की हवा खुद बाहर निकलती रहेगी। साथ ही हर 150 मीटर पर इमजरेंसी कॉल सेंटर बनाए गए हैं। इनकी कुल संख्या 108 है।