फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi birthday We celebrate as seva saptah, something special in Jammu and Kashmir

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह की तैयारी में जुटी भाजपा, इस बार जम्मू-कश्मीर में कुछ खास

Thu, 12 Sep 2019 09:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 12 Sep 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
PM Modi birthday We celebrate as seva saptah, something special in Jammu and Kashmir
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू संभाग में भी प्रदेश भाजपा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी। इस संबंध में प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सेवा सप्ताह मनाए जाने संबंधी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस है। ऐसे में भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद गुज्जरों, पहाड़ियों, रिफ्यूजियों, सफाई कर्मचारियों को बड़ा लाभ हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस, ब्रिटिशर्स और राष्ट्र विरोधी तत्वों की मिलीभगत से जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाया गया था।  मोदी सरकार ने ऐतिहासिक भूल को दुरुस्त करने का काम किया है। महासचिव नरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सेवा सप्ताह में जल संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाया जाएगा। जन संपर्क और जन जागरण अभियान चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा सप्ताह के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जम्मू, जम्मू रूरल और जम्मू पश्चिम के अलावा अखनूर और कश्मीर विस्थापित जिला की तरफ से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर राजीव चाढ़क निगरानी रखेंगे।

इंजीनियर गुलाम अली खताना कठुआ, बसोहली, सांबा और आरएस पुरा, पवन शर्मा को किश्तवाड़, डोडा, रामबन और उधमपुर, पूरण चंद को रियासी, पुंछ, राजोरी और नौशेरा की कमान सौंपी गई है। राजीव चाढ़क ने कहा कि राज्य स्तरीय पांच सदस्यीय कमेटी की तर्ज पर ही जिला स्तर पर पांच स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। मंडल स्तर पर दो दिवसीय कमेटी बनाई गई हैं।

गुलाम अली खटाना ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर, प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा जल संरक्षण और पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed