फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM approves over Rs 400 crore as relief to Jammu and Kashmir flood victims

सरकार बनने से पहले पीएम का जम्मू कश्मीर को तोहफा

Wed, 25 Feb 2015 09:23 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
PM approves over Rs 400 crore as relief to Jammu and Kashmir flood victims

रियासत में गठबंधन सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को तोहफा दिया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए 426.83 करोड़ रुपये की मदद को पीएम ने हरी झंडी दे दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिलने वाली इस राशि से उन 1.87 लाख लोगों को राहत मिलेगी, जिनके कच्चे और पक्के मकान बाढ़ में पूरे या आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


राजभवन प्रवक्ता के अनुसार इससे पहले प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक लाख और 50 हजार रुपये की मदद की घोषणा की थी, जिनके कच्चे या पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद राशि सीधे जन-धन योजना अकाउंट में

PM approves over Rs 400 crore as relief to Jammu and Kashmir flood victims

अब प्रधानमंत्री ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त पक्के घर के लिए 50 हजार, आंशिक क्षतिग्रस्त के लिए 25 हजार, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चे घर के लिए दस हजार और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों के लिए पांच हजार की अतिरिक्त मदद को मंजूरी दी है।

प्रवक्ता के अनुसार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त 30,933 पक्के मकानों के लिए 154.66 करोड़ रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 93,024 मकानों के लिए 232.56 करोड़ रुपये होंगे। इसके अलावा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त 15,832 कच्चे मकानों के लिए 15.83 करोड़ रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 47,550 घरों के लिए 23.77 करोड़ रुपये होंगे।

उक्त राशि एनडीएमए के मार्फत बांटी जाएगी। राज्य सरकार के साथ मिलकर एनडीएमए डाटा तैयार कर चुका है और मदद राशि सीधे लाभार्थियों के जन-धन योजना अकाउंट में पहुंचेगी।

विशेष पैकेज भी जल्द मुहैया करवाया जाए

PM approves over Rs 400 crore as relief to Jammu and Kashmir flood victims

पीएमएनआरएफ से 426.83 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत राशि के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली का आभार व्यक्त किया है। पिछले माह राज्यपाल ने दोनों से मिलकर अतिरिक्त राशि मुहैया करवाने की अपील की थी।

इससे पहले दिवाली के मौके पर श्रीनगर में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित मदद के 115.81 करोड़ रुपये प्रभावितों को वितरित किए जा चुके हैं। राज्यपाल ने कश्मीर और जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि लाभार्थियों का डाटा जल्द से जल्द मुहैया करवाया जाए, ताकि मदद राशि सीधे उनके अकाउंट में पहुंच सके।

उल्लेखनीय है कि इस बार पीएम द्वारा 427 करोड़ की मदद मिलने से पहले एसडीआरएफ नार्म के तहत दी गई मदद से अतिरिक्त है। प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री और पीएमओ से अपील की है कि 11 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज भी जल्द मुहैया करवाया जाए, ताकि कम ब्याज दर पर प्रभावितों को हाउस लोन, पर्यटन, कारोबार और उद्योगों के लिए भी सस्ता लोन दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed