फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM announced compensation for the losses caused by Pakistani firing on the border after Operation Sindoor

J&K: 'जिन घरों को ज्यादा नुकसान, उन्हें दो लाख की अतिरिक्त मदद', पाकिस्तानी हमलों में नुकसान पर मुआवजे का एलान

Fri, 06 Jun 2025 02:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Jun 2025 02:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर पाकिस्तानी हमलों से हुए नुकसान के लिए अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन घरों को ज्यादा नुकसान हुआ है उन्हें 2 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।

विज्ञापन
PM announced compensation for the losses caused by Pakistani firing on the border after Operation Sindoor
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब ब्रिज समेत कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अंजी पुल का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने कटड़ा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर रवाना किया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर पाकिस्तानी हमलों से हुए नुकसान के लिए अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन घरों को ज्यादा नुकसान हुआ है उन्हें 2 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि आज 6 जून है, संयोग से ठीक एक महीने पहले, आज की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं सोचा था कि भारत, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा। वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर बन गईं। जम्मू-कश्मीर का नौजवान अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुका है। ये वो आतंकवाद है, जिसने घाटी में स्कूल जलाए, अस्पताल तबाह किए, जिसने कई पीढ़ियों को बर्बाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित परिवारों को मिलेगी और अधिक सहायता: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी से प्रभावित हुए परिवारों की पीड़ा, सरकार की भी अपनी पीड़ा है। उन्होंने बताया कि इन परिवारों को पहले ही घरों की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता दी गई थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस सहायता को और बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि जिन घरों को गंभीर नुकसान हुआ है, उन्हें अब दो लाख की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसके अलावा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों को एक लाख की मदद दी जाएगी। यह सहायता पहली बार दी गई राशि के अतिरिक्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed