जम्मू-कश्मीरः खिलाड़ियों को मार्च तक 12 नए इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम की मिलेगी सौगात
इस वर्ष मार्च तक प्रदेश के खिलाड़ियों को 12 नए इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिलेगी। इसमें विभिन्न जिलों में इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार हो रहे हैं। इनमें खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का बुनियादी ढांचा मिलेगा। इस कड़ी में शहर के भगवती नगर में नया इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम लगभग तैयार है, इसे जल्द खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा।
प्रदेश में खेल ढांचे के बुनियादी विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में प्रदेश के सभी जिलों में इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स काउंसिल मार्च तक 12 नए इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम को खिलाड़ियों को समर्पित करने जा रही है।
इसमें शहर के भगवती नगर के साथ सांबा, बिलावर, पुंछ, राजोरी में दो, रियासी, बारामुला, बांदीपोरा में स्टेडियम का काम मार्च तक पूरा किया जाएगा। पिछले दिनों एलजी ने स्पोर्ट्स काउंसिल के कामकाज की समीक्षा के दौरान काउंसिल को ग्रामीण क्षेत्रों में खेल ढांचे में विकास करने को कहा था।
खेल ढांचे में विकास हो रहा लेकिन कोच की कमी बरकरार
मार्च तक 12 नए इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार हो जाएंगे। भगवती नगर में इंडोर स्टेडियम तैयार है, उसमें कुछ मामूली काम बचा है। जिसे पूरा किया जा रहा है। स्टेडियम को जल्द खिलाड़ियों का समर्पित किया जाएगा। इसके साथ सांबा, बिलावर, पुंछ और अन्य जिलों में स्टेडियम का काम अंतिम चरणों में चल रहा है।
नसीम जावेद चौधरी, सेक्रेटरी, जेके स्पोर्ट्स काउंसिल