फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   plastic card finished in jammu rto office, people are not getting driving licence

जम्मू आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस कार्ड की छपाई बंद, आवेदन के कई महीने बाद भी नहीं मिल रहा डीएल

Mon, 26 Aug 2019 10:02 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 26 Aug 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
plastic card finished in jammu rto office, people are not getting driving licence
प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू आरटीओ कार्यालय में पिछले कुछ समय से लाइसेंस कार्ड की छपाई नहीं हो रही है। यह स्थिति कार्यालय में प्लास्टिक कार्ड खत्म होने से आई है। इसकी वजह से लोगों को समय पर ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिल रहे हैं। लाइसेंस के लिए आनलाइन आवेदन करने वालों का कहना है कि आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी उनका लाइसेंस नहीं बना पा रहा है। इसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन काफी संख्या में नए लाइसेंस के लिए आवेदन आते हैं। ऐसे में लाइसेंस बनने वालों को लंबा टाइम स्लॉट मिल रहा है। लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले संजीव कुमार ने कहा कि तीन माह पहले डुप्लीकेट लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। आनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के दो माह हो गए हैं, लेकिन अभी तक लाइसेंस कार्ड नहीं बन पाया है। आरटीओ कार्यालय में जब इसका कारण पूछा जाता है, तो प्लास्टिक कार्ड खत्म होने की बात कही जाती है। तीन माह से बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन


आनलाइन सिस्टम में लाइसेंस की प्रक्रिया का अंडर प्रोसेस बताता है। वहीं आरटीओ के लाइसेंस सेक्शन का कहना है कि हमारे पास प्लास्टिक कार्ड खत्म होने से लाइसेंस नहीं बना पा रहे हैं। एक दो दिनों में कार्ड आ जाएंगे, इसके बाद लाइसेेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। वहीं 28 जुलाई को एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने आरटीओ लाइसेंस सेक्शन के इंचार्ज जूनियर असिस्टेंट को डिजिटल रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप में पकड़े जाने के बाद भी कुछ समय तक लाइसेंस बनाने का काम प्रभावित हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों पर 10 फीसदी टैक्स बढ़ाने पर जताया रोष 
शिव सेना के उपाध्यक्ष राजन गुप्ता ने आरटीओ द्वारा वाहनों पर 10 फीसदी टैक्स बढ़ाने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यातायात विभाग वाहन चालकों को लूट रहा है। चालक पहले ही पंजीकरण शुल्क अदा कर चुके हैं। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि वाहन चालकों से अतिरिक्त शुल्क न वसूला जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो शिवसेना सड़कों में उतर प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed