फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   plantation drive, samba

Jammu News: डालसा ने शुरू किया सात दिवसीय पौधरोपण अभियान

Thu, 13 Jul 2023 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 13 Jul 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
plantation drive, samba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डालसा) सांबा ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के लिए जिला न्यायालय परिसर में वन विभाग के सहयोग से साप्ताहिक पौधरोपण अभियान का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश यश पाल कोतवाल ने किया। इस अभियान के तहत सांबा एवं आसपास के क्षेत्र में 400 से 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह अभियान 18 जुलाई तक चलेगा। इसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के बारे में भी बताया गया। उन्हें समझाया गया कि पेड़-पौधों के अधिक काटने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सांबा अदनान सईद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीत सिमरन के. ग्रोवर, सचिव डीएलएसए सांबा रेखा कपूर निश्चल, अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट अनंत रैना, अतिरिक्त मुंसिफ उर्वशी रैना, मुंसिफ हिमानी परिहार, बार एसोसिएशन सांबा के अध्यक्ष मनदीप सिंह संब्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed