{"_id":"bc602c11bc9dd943d79c5c9523159b21","slug":"planetarium-will-made-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बनेगा आधुनिक तारामंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में बनेगा आधुनिक तारामंडल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 03 Aug 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के शहर जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र तारामंडल (प्लेनिटेरियम) प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पर्यटन निदेशक जम्मू सौजन्य शर्मा के अनुसार 45 करोड़ रुपये के तारामंडल प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करके शीघ्र पर्यटन मंत्रालय को भेजी जाएगी।
इसके लिए कला केंद्र में प्रोजेक्ट निर्माण के लिए जगह की शिनाख्त की गई है। इसके अलावा बाग-ए-बाहु में भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं।
इसमें पांच करोड़ रुपये की लागत से सूर्यपुत्री तवी नदी के साथ स्थित बाग-ए-बाहु में लेजर शो पर काम किया जाएगा। लेजर शो को जम्मू फेस्टिवल और बाहु फोर्ट मेले में नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
लेजर शो में तस्वीरों के साथ श्री माता वैष्णो देवी के इतिहास के साथ बेहतर संगीत को पेश किया जाएगा।