अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के पहले दर्शन के लिए जल्द पंजीयन की होड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की 16 जेएंडके और पीएनबी बैंक शाखाओं में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए यात्री पहुंच रहे हैं। पंजीकरण करवाने के लिए निर्धारित चिकित्सा केंद्रों में भी कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) बनाने के लिए आगामी दिनों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
यात्रियों में पहले तिथियों में पंजीकरण करवाने को लेकर उत्साह है। वे शुरू में बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करना चाहते हैं। टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर जेएंडके बैंक की शाखा में पंजीकरण के लिए पहुंचे राजेश्वर दत्त ने कहा कि उनका पहले पंजीकरण करवाने का उद्देश्य पहले हिमलिंग के दर्शन करना है।
इस बार अब तक मौसम मेहरबान हैं। जिससे उम्मीद है कि निर्धारित अविधि तक हिमलिंग पवित्र गुफा में विराजमान रहेंगे। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से आगामी 29 जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2017 के लिए देशभर की पीएनबी, येस बैंक और जेएंडके बैंक की 433 बैंक शाखाओं में पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
जम्मू कश्मीर में 16 बैंक शाखाओं में पंजीकरण
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में पंजीकरण के लिए कुल 16 शाखाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें 10 जेएंडके बैंक और 6 पंजाब नेशनल बैंक की शाखाएं हैं।
इनमें डोडा में एक, जम्मू में पांच, कठुआ में दो, पुंछ में एक, रामबन में एक, राजोरी में एक, रियासी में दो, सांबा में एक, श्रीनगर में एक और उधमपुर में एक शाखा में पंजीकरण होगा। मुगल रोड से अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों के जाने की संभावना से पुंछ और राजोरी जिले में भी पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
रियासत में किसी भी यस बैंक में पंजीकरण की सुविधा नहीं है। पंजीकरण के लिए 10 फरवरी से मान्यता प्राप्त डाक्टरों द्वारा मेडिकल सर्टिफिकेट मान्य हैं। यात्रा अवधि के दौरान पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से रोजाना 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी। पंजीकरण के लिए 13 वर्ष से कम और 75 साल से अधिक, छह माह की गर्भवती महिला योग्य नहीं हैं।