फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pil against mushroom growth of bar & wine shops in city of twmple

मंदिरों के पास शराब दुकानों का मामला कोर्ट पहुंचा

Wed, 14 Oct 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 14 Oct 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
pil against mushroom growth of bar & wine shops in city of twmple

मंदिरों के शहर में कुकुरमुत्ते की तरह खुली शराब की दुकानें और बार का मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है। दो वकीलों और एक लॉ स्टूडेंट की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि नियमों को ताक में रखकर मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और नेशनल हाईवे पर शराब की दुकानें खोलने के लाइसेंस प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के जस्टिस अली मोहम्मद माग्रे और जस्टिस बीएस वालिया की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता के वकील की दलीलें सुनने के बाद आयुक्त सचिव कामर्शियल टैक्स, एक्साइज कमिश्नर जम्मू, डिप्टी एक्साइज कमिश्नर और अन्य को नोटिस जारी किया है। शराब और बार के लाइसेंस किस आधार पर दिए गए, इसका जवाब एक सप्ताह के अंदर दिया जाए।
विज्ञापन


एडवोकेट सुहासनी वशिष्ठ, दीपा शर्मा और लॉ स्टूडेंट शशांक वशिष्ठ ने याचिका में कहा कि सार्वजनिक और प्रतिबंधित स्थानों पर शराब की दुकानें और बार खुलने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में 220 शराब की दुकानें और 109 बार चल रहे हैं, जबकि कश्मीर में तीन दुकानें और दो बार हैं। लद्दाख में दो शराब की दुकानें और 20 बार हैं। एक्साइज विभाग इसके बावजूद जम्मू संभाग में नए लाइसेंस जारी कर रहा है।


10 मार्च, 2015 को प्रतिवादी से एक प्रतिनिधिमंडल मिला और त्रिकुटा नगर में खुली एक नई शराब की दुकान का हवाला देते हुए नए लाइसेंस पर रोक लगाने की मांग की। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार कुंजवानी से नरवाल क्षेत्र में चार बार लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। इस क्षेत्र में तीन शराब दुकानें और चार बार पहले से हैं, जबकि अथारिटी ने इस पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed