{"_id":"fa9b0d67b17b836980e4f23dd2d6c6d6","slug":"phuktal-river-blockade-due-to-landslide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में गिरे पहाड़ से बिजली उत्पादन गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में गिरे पहाड़ से बिजली उत्पादन गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल क्षेत्र में पादुम से करीब 90 किलोमीटर दूर फुक्तल नदी में भू स्खलन से गिरे पहाड़ की वजह से नदी में जल स्तर कम होने से पनबिजली परियोजनाओं में उत्पादन भी गिर गया है।
विज्ञापन
एनएचपीसी की 45 मेगावाट क्षमता की निम्मो बाजगो परियोजना में उत्पादन क्षमता से आधे तक पहुंच चुका है। इसके अलावा लघु पन बिजली परियोजना एलजीओ में भी उत्पादन कम हो गया है।
विज्ञापन
निम्मो बाजगो परियोजना के प्रभारी चीफ इंजीनियर एसके संधू का कहना है कि नदी में जिस स्थान पर मलबा गिरा है, वहां से परियोजना करीब 200 किलोमीटर दूर है।
उनका कहना है कि नदी में मलबा गिरने की वजह से जल स्तर कम होने की वजह से पन बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है।
बहरहाल संधू का कहना है कि फुक्तल नदी में बनी कृत्रिम झील से पानी निकालने के लिए अगर ब्लास्ट जैसा कुछ किया जाता है तो इससे परियोजना को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन