{"_id":"09f11a68522353f280f1b6317300209c","slug":"photographer-killed-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफर की हत्या के बाद बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोग्राफर की हत्या के बाद बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 23 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजबेहाड़ा में रविवार की शाम एक स्टूडियों के संचालक को हथियारबंद लोगों ने गोलियों से भून दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लहूलुहान जावेद अहमद वाजा को तत्काल सब जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पूरे इलाके को घेर लिया है। उधर, जावेद की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा होकर नारेबाजी करने लगे। उधर, कुछ लोगों ने हाईवे को जाम करने का भी प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद लोगों ने जावेद पर उसके घर के पास ही हमला किया। इससे पहले जावेद के स्टूडियो से स्थानीय लड़कियों की अश्लील सीडी पुलिस ने बरामद की थी। इसके बाद जावेद काफी समय तक न्यायिक हिरासत में रहा।
विज्ञापन
बाद में उसे अदालत ने तमाम आरोपों से बरी कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी मामले में उसके ऊपर हमला किया गया होगा। कुछ लोग इसे आतंकी वारदात भी बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।