फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   phones found in baramula jail used to contact pak says sources

कश्मीरः जेल में बंद कैदियों के PAK से कनेक्शन, छापेमारी में मिले 14 मोबाइल, मचा हड़कंप

Mon, 03 Apr 2017 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Updated Mon, 03 Apr 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
phones found in baramula jail used to contact pak says sources
जेल में बरामद मोबाइल
बारामुला जेल में बंद कैदियों के पाक कनेक्शन उजागर होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस मामले में जेल के कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है कि आखिर कैसे प्रतिबंधित मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जेल के भीतर पहुंच गई। ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर की बारामुला जेल में छापा मारकर कैदियों से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


पूरी ख़बर यहां पढ़ें - उत्तरी कश्मीर के बारामुला में जेल में छापेमारी, 14 मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से जेल के भीतर मोबाइल का इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के पुख्ता होने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने छापेमारी की। इस जेल में आतंकवादी तथा पत्थरबाजी के आरोप में पकड़े गए लोगों को रखा गया है जिनके पास से मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान से इन्हें घाटी में हिंसा भड़काने के बारे में दिशा-निर्देश मिलते थे। प्रशासन इस बात पर हैरान है कि जेल मैनुअल के अनुसार जेल परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। माना जा रहा है कि जेल में तैनात अधिकारियों तथा सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से ही कैदियों तक मोबाइल पहुंचा है।

इस वजह से यह कयास लगाया जा रहा है कि इनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed