{"_id":"58e117684f1c1bf6465b43a1","slug":"raids-in-baramulla-jail-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कश्मीर के बारामुला में जेल में छापेमारी, 14 मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में जेल में छापेमारी, 14 मोबाइल फोन बरामद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 02 Apr 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
बारामुला जेल में छापेमारी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर की बारामुला जेल में छापा मारकर कैदियों से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। कैदियों के पास आपत्तिजनक सामग्री होने की शिकायत पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस संबंध में 10-12 कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि बारामुला जेल में कैदियों के पास आपत्तिजनक सामग्री है। यहां तक कि जेल में मोबाइल फोन का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। सूचना को गंभीर मानते हुए पुलिस और जेल प्रशासन ने छापेमारी की योजना बनाई। जेल के प्रत्येक वार्ड की गहन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
इस दौरान कैदियों के पास से 14 मोबाइल फोन और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जेल मैनुअल के अनुसार जेल परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंच गए, जबकि इस पर रोक है।
विज्ञापन