{"_id":"2dc889e763e1989eec73ed955d6e06c1","slug":"pharmacist-shot-dead-in-sopore-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में फार्मासिस्ट का गोली मार के हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में फार्मासिस्ट का गोली मार के हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Jun 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
यहां के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सोपोर शहर में मंगलवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस स्टॉप के खड़े मुहम्मद अल्ताफ शेख को गोली मार दी।'
शेख को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शेख (45) इकबाल नगर का रहने वाला था। वह सैयद अली गिलानी के नेतृत्व वाले कट्टरपंथी हुर्रियत समूह से जुड़ा हुआ था। फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन