फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PG Entrance notification issued of Jammu University

जम्मू यूनिवर्सिटी: पीजी एंट्रेंस की अधिसूचना जारी

Thu, 05 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 05 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
PG Entrance notification issued of Jammu University

जेयू के साथ-साथ मान्यता प्राप्त कालेजों में दाखिले के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2015 के लिए तैयारियां शुरू की जा रही हैं। जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस परीक्षा के संदर्भ में यूनिवर्सिटी प्रशासन अपनी तैयारियों को पूरा करने में लगे हैं ताकि एंट्रेंस परीक्षाओं को सुचारु रूप से शुरू करवाया जा सके।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से एंट्रेंस परीक्षा के  संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि, विवि प्रशासन ने अभी आनलाइन और आफलाइन आवेदन और ब्रोशर के संबंध में कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है।
विज्ञापन


टेस्ट को क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग में उम्मीदवार को तीस प्रतिशत तक अंक हासिल करना जरूरी है, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए पच्चीस प्रतिशत तक अंक रखे गए हैं। ढाई घंटे तक चलने वाली एंट्रेंस परीक्षा में डेढ़ सौ के करीब प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा में चालीस प्रश्न जनरल इंग्लिश, चालीस प्रश्न सामान्य ज्ञान, चालीस प्रश्न रीजनिंग और तीस प्रश्न सामान्य गणित से पूछे जाएंगे। केवल यही नहीं, पेपर में नेगेटिव मार्किगिं का भी प्रावधान है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

पिछले वर्ष पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 निगेटिव मार्किगिं रखी गई थी जिसे इस वर्ष कम कर दिया गया है। इस बार एंट्रेंस परीक्षा में अंकों का आंकलन एंट्रेंस परीक्षा के अंकों के साथ निकाला जाएगा।


इन विषयों में कांटे की टक्कर-

बायोकेमिस्ट्री (सेल्फ फाइनेंसिंग), बायोटेक्नोलॉजी (एनआरआई/सेल्फ फाइनेंसिंग), बाटनी, बुद्धिस्ट स्टडीज, केमिस्ट्री, कामर्स, कंप्यूटर साइंस एंड आईटी (एमसीए), डोगरी, इकनामिक्स, इकनामिक्स (स्पेशलाइजेशन इन पब्लिक पालिसी), एजूकेशन, इलेक्ट्रानिक्स, इंग्लिश, इन्वायरमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जियोग्राफी, एप्लाइड जियोलॉजी, जियोलॉजी (हाईड्रोलाजी एंड साइयल डायनामिनक्स), हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस, ह्यूमन जेनेटिक्स (सेल्फ फाइनेंसिंग), इनफारमेशन टेक्नोलॉजी (एमएससी आईटी), कश्मीरी, ला (थ्री इयर प्रोफेशनल), एमएड, एमलिब, एमपीएड, मैथ, माइक्रोबायोलॉजी (सेल्फ फाइनेंसिंग), म्यूजिक, फिजिकस, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, पंजाबी, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस (सेल्फ फाइनेंसिंग), रूरल डवेपलमेंट, संस्कृत, सेरीकल्चरल, सोशियालॉजी, स्टैटिक्स, उर्दू, ज्योलॉजी

पीजी डिप्लोमा-
बिजनेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, ह्यूमन राइट एंड ड्यूटीज एजूकेशन

यूजी प्रोग्राम-
बीकाम (आनर्स), बीबीए (होटल मैनेजमेंट), बी लिब, बीपीएड, लॉ (बीए एलएलबी 5 वर्षीय), बीए इंग्लिश (आनर्स)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed