कश्मीर घाटी में फिर ठप हो सकती है पेट्रोल-डीजल की सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में टैंकर चालकों पर हमले लगातार जारी है,इससे खफा टैंकर चालकों ने जल्द ही घाटी के लिए सप्लाई ठप करने पर विचार किया है। इसे वीरवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में सुनिश्चित कर दिया जाएगा।
आल जेएंडके आयल टैंकर ड्राइवर एंड क्लीनर एसोसिएशन के महासचिव सुरिंद्र सिंह के मुताबिक टैंकर चालकों पर हमले जारी हैं।
पहले तो पत्थर फेंके जा रहे थे, लेकिन अब तो हद पार हो गई है। हिंसा के बीच प्रदर्शनकारियों ने टैंकरों पर पेट्रोल बम से हमला करके चालकों की जान से खेलने का प्रयास किया। इस बात को अब टैंकर चालक कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
200 से ज्यादा टैकरों में तो़ड़फोड़
सिंह ने बताया कि लिथ पोरा, पंपोर के नजदीक जेके 01 आर 2909 टैंकर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। कुद के पास टमाटर मोड़ निवासी रमेश कुमार (चालक) ने टैंकर को घुमा लिया। उसके मुताबिक पेट्रोल बम टैंकर के केबिन में फेंका गया था, लेकिन वह टैंकर के पीछे लगा, जिससे टैंकर में आग लग गई।