{"_id":"5ed187778ebc3e9075171b6b","slug":"petrol-and-diesel-will-be-expensive-from-june-1-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में एक जून से पेट्रोल-डीजल हो जाएगा महंगा, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में एक जून से पेट्रोल-डीजल हो जाएगा महंगा, आदेश जारी
Sat, 30 May 2020 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 May 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
Petrol Pump Filling
- फोटो : Amar Ujala
प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। अब एक जून से पेट्रोल दो और डीजल एक रुपये महंगा मिलेगा। सरकार की ओर से शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया गया। जम्मू में मौजूदा पेट्रोल 70.04 पैसे और डीजल 62.08 पैसे बिक रहा है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल पर पहले से 24 फीसदी और डीजल पर 16 फीसदी के अलावा सेस (सड़क आदि टैक्स) टैक्स में पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 1 रुपये टैक्स लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
नई दरें लागू होने के बाद वाहन चालकों को पेट्रोल और डीजल के लिए अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी। प्रदेश के साथ लगते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में पिछले महीने ही दरें बढ़ा दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश भी 1 जून से पेट्रोल और डीजल पर नई दरें लागू कर रहा है।
विज्ञापन
शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान 15 जून तक बंद
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोविड महामारी को देखते हुए 15 जून तक सभी शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में किसी तरह की गतिविधियां नहीं होंगी। इससे पहले सरकार ने 31 मई तक शिक्षण संस्थानों को बंद करने की तिथि घोषित की थी।
ऑनलाइन करें बिजली बिल का भुगतान
जम्मू-कश्मीर में बिल सहूलियत एप से बिजली बिलों की अदायगी की जा सकती है। उपभोक्ता अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर सकते हैं। विभाग की ओर से जरूरी औपचारिकताआें को पूरा कर लिया गया है।