फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   petition for not giving relaxation to Yasin Malik on Health Grounds

अलगाववादी नेता यासिन मलिक को सेहत के तर्क पर राहत न देने की मांग

Mon, 20 Mar 2017 09:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 20 Mar 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
petition for not giving relaxation to Yasin Malik on Health Grounds
यासीन मलिक - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के सुप्रीमो यासीन मलिक को एक लाख यूएस डॉलर मामले में किसी तरह की रियायत नहीं देने पर जोर दिया है। क्राइम ब्रांच ने अर्जी देकर अपील की है कि 18 फरवरी 2014 को जारी किए गए उस आदेश को रद्द किया जाए, जिसमें यासीन मलिक को सेहत के तर्क पर मामले से स्थायी रूप से रियायत दी गई।

विज्ञापन


पोटा कोर्ट के प्रिसाइडिंग अफसर किशोर कुमार ने क्राइम ब्रांच की दलीलें सुनने के बाद यासीन मलिक के वकील को आपत्तियां दर्ज करने का निर्देश दिया। क्राइम ब्रांच के अनुसार मार्च 2002 में मलिक ने जेकेएलएफ के श्रीनगर स्थित मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया था। 
विज्ञापन


बैठक में मलिक ने मुश्ताक अहमद को नेपाल के काठमांडू शहर में जाने की जिम्मेदारी सौंपी। मुश्ताक अहमद डार से कहा गया कि वह काठमांडूृ से एक लाख अमेरिकी डॉलर की राशि लेकर आएं। इस राशि को जम्मू-कश्मीर की आतंकी तंजीमाें में वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी वारदातों को बल देने के लिए इस्तेमाल होने वाली थी राशि

petition for not giving relaxation to Yasin Malik on Health Grounds
आतंकी वारदातों के लिए फंडिग का आरोप - फोटो : Demo Pic.
पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में बताया कि कुद में डार से एक लाख यूएस डॉलर की राशि बरामद की गई। एक अन्य आरोपी के साथ डोर को राशि समेत उस समय पकड़ा गया जब वह जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। आरोप के मुताबिक यह राशि नेपाल से लाई गई थी, जिसे रियासत में आतंकी वारदातों को बल देने के लिए इस्तेमाल किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed