फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   permanent secretariat established in jammu and srinagar

जम्मू, श्रीनगर में स्थायी सचिवालय बनाए जाएं

Mon, 06 Oct 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 06 Oct 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
permanent secretariat established in jammu and srinagar

जम्मू एवं श्रीनगर में स्थायी रूप से सचिवालय बनाने पर जोर देते हुए रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान राज्य के पूर्व मंत्री एवं डोगरा सदर सभा जम्मू के प्रधान गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा है कि हर छह माह में रियासत को अतिरिक्त राजस्व बोझ को सहन करना पड़ता है लिहाजा इसका स्थायी हल निकालने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  डोगरा सदर सभा की 109वीं जनरल काउंसिल सभा में डा. कर्ण सिंह से उन्होंने अपील की थी कि दरबार मूव को बंद कर इसे स्थायित्व प्रदान किया जाए, ताकि करोड़ों के राजस्व खर्च के साथ करीब सात हजार मुलाजिमों को होने वाली दिक्कतों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि 142 साल की दरबार मूव की परपंराको अब खत्म किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस मुद्दे को डोगरा सदर सभा के समारोह में भी उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर आंदोलन के लिए भी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दरबार मूव के दौरान 150 ट्रक लोड होकर सर्दियों में जम्मू की ओर मूव करते हैं। वहीं गर्मी के सीजन आते ही श्रीनगर में दरबार मूव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे करीब सात हजार मुलाजिमों को एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है। पचास बसों में मुलाजिम एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि जम्मू में ग्रीष्मकालीन अकादमिक सत्र है तथा श्रीनगर में शरदकालीन शैक्षणिक सत्र है।


मुलाजिमों की लाजिंग तथा सुरक्षा प्रबंधों में करीब दो सौ करोड़ की राशि खर्च होती है। डोगरा सदर सभा अब इस परंपरा को हटाने के लिए संघर्ष करेगी। इस दौरान डा. एनके डोगरा, प्रेम सागर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed