{"_id":"5d45e7108ebc3e6cd710e737","slug":"performed-on-the-lack-of-facilities-in-the-hospita-rspura-news-jmu1907230115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे के सरकारी उपजिला अस्पताल में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने पर शनिवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इंद्रजीत सूदन की अध्यक्षता में उपजिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि अस्पताल में न तो इंजेक्शन है और न ग्लूकोज व दवाइयां ही। यहां उपचार करवाने के लिए आने वाले रोगियों को बाजार से दवा खरीदनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि रात के समय उपजिला अस्पताल एक ही डाक्टर पर निर्भर रहता है। वार्ड में भर्ती रोगियों और अन्य बीमार लोगों का उपचार करने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल उजार सिंह, मदन लाल आदि ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में रात को किसी के बीमार होने पर उसे यहां के अस्पताल में लाया जाता है तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू के मेडिकल कालेज रेफर किया जाता है। इसके चलते कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाए जाने का शीघ्र प्रवाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आरएस पुरा-जम्मू मार्ग बंद कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेवार होंगी। इस दौरान गारू राम, विजय कुमार, अजीत राज, रतन लाल, राज कुमार आदि भी मौजूद थे।