फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   peoples are afraid of rain here

बरसात के नाम से भी डरने लगे हैं यहां के लोग

Tue, 19 May 2015 01:51 AM IST
Updated Tue, 19 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
peoples are afraid of rain here

पिछले वर्ष सितंबर महीने में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए टूटे पुलों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। न ही उन पुलों की मरम्मत हुई, जिनमें दरारें आ गई थी। यहीं कारण है कि, अभी मानसून आने में लगभग एक महीना पड़ा हुआ है, लेकिन लोगों की चिंताएं अभी से शुरू हो गई हैं। लोगों को डर सताने लगा है कि बरसात में उन लोगों की आवाजाही कैसे होगी।

विज्ञापन


क्योंकि अधिकतर पुलों के टूटने पर अस्थायी रास्ते बनाए गए हैं, जो बरसात की मार नहीं झेल पाएंगे। जम्मू संभाग के करीब एक दर्जन पुल सितंबर की बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे। इनमें चार पुल मुख्य रूप से शामिल हैं, जो पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा कई ऐसे पुल हैं, जिनके बीच दरारें आ गई। यह पुल बरसात की मार नहीं झेल पाएंगे।

विज्ञापन

दो बार बहा बरजाला चक पुल

peoples are afraid of rain here

50 गांव के 47000 लोगों को जोड़ने वाला बरजाला चक का पुल सितंबर की बाढ़ में बह गया था। इसके बाद सेना की ओर से अस्थायी पुल बनाया गया, जो दो महीने पहले आई बाढ़ में बह गया। मौजूदा समय में लोग भगवती नगर के चौथे पुल से निकलने वाले तवी नदी के बीचो बीच बनाए गए मार्ग से होकर निकलते हैं।

बरसात आने पर यह रास्ता भी तवी नदी की चपेट में होगा और लोगों के लिए निकलने का कोई रास्ता नहीं बचेगा। अभी तक इस पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। यहां तक के पीडब्लयूडी विभाग के चीफ इंजीनियर को भी इसके बारे में नहीं पता कि पुल बन रहा है या नहीं।

पुंछ का मुख्य पुल
बाढ़ में यह पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। यह पुल पुंछ को जोड़ता है। लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हुआ है। अभी लोग एक लोहे के पुल से वाया नंगाली साहिब मार्ग से पुंछ पहुंचते हैं। यहां भी एक अन्य पुल है, जो बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

इसके ऊपर से ही वाहन निकलते हैं। बाढ़ की मार यह पुल भी नहीं झेल पाएगा। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अभी से चिंता सता रही है, बरसात में वह कैसे रहेंगे।

बरसात में फिर बहेगा बुद्धल पुल

peoples are afraid of rain here

राजोरी के बुद्दल में अंस नदी पर बना पुल भी बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ। सेना की ओर से इस पुल का एक हिस्सा लोहे से तैयार किया गया है, जिससे यातायात बहाल है। लेकिन एक अन्य हिस्सा दरारें खा चुका हैं, जो बरसात की मार नहीं सह सकेगा।

भगवती नगर का निर्माण कार्य भी नहीं शुरू हुआ
दो बार की बाढ़ की मार से तहस नहस हुआ भगवती नगर पुल भी बरसात की मार नहीं झेल पाएगा। इसका एक हिस्सा 2014 सितंबर महीने की बाढ़ में बह गया। इसके बाद मलवे से भरकर पुल को शुरू किया गया।

लेकिन दो महीने पहले आई बाढ़ में यह मलवा बह गया। इसके बाद सरकार ने इस पुल पर आठ करोड़ रुपये खर्च कर दोबारा पुल बनाने का निर्णय लिया। लेकिन अभी तक इसका काम नहीं शुरू हुआ।

विज्ञापन

बलोल पुल में आई दरारें

peoples are afraid of rain here

आरएस पुरा को जोड़्ने वाले गाढीगढ़ के मुख्य बलोल पुल के नीचे भी दरारें आ चुकी हैं। यह पुल कभी भी ढह सकता है।

बरसात से पहले कर देंगे तैयार
पीडब्लयूडी विभाग के चीफ इंजीनियर अब्दुल हमीद का कहना है कि जिन पुलों को मरम्मत की आवश्यकता थी, उनकी बरसात से पहले मरम्मत कर ली जाएगी। हालांकि टूटे पुलों के निर्माण कार्य के शुरू होने पर उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed