फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   People worried about increasing incidents of theft reached the police station

Jammu News: चोरी की बढ़ती वारदातों से चिंतित लोग पहुंचे थाने

विज्ञापन
People worried about increasing incidents of theft reached the police station
- आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की, सीसीटीवी से पहचान पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर विराम लगाए जाने की स्थानीय लोगों ने मांग की है। सोमवार को सिटी थाना पहुंचे लोगों ने पुलिस से शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों को जल्द पकड़ने की मांग की।

शिष्टमंडल में शामिल वार्ड 16 निवासी हरि सिंह ने बताया की गत दिवस उनके घर में भी चोरों ने लाखों का नुकसान पहुंचाया है। लेकिन, अभी तक पुलिस ने कोई मामला भी नहीं दर्ज किया है। दोबारा पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, रमेश सिंह गहलोत ने कहा कि कुछ समय से शहर में लगातार वारदातें हो रही हैं। अगर इसी तरह की स्थिति रही तो लोगों का विश्वास पुलिस की सुरक्षा तंत्र से उठ जाएगा। उन्होंने शहर में हुई कुछ चोरियों का हवाला देते हुए कहा कि इन मामलों में आज तक पुलिस ने कोई भी रिकवरी नहीं की है। अगर यही स्थिति रही तो लोगों का अपने घरों से बाहर जाना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गत दिवस हरि सिंह के घर में हुई चोरी की गहनता से जांच हो तो आरोपी पकड़े जा सकते हैं। क्योंकि, हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। चोरों की पहचान की जा सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की। ताकि, लोग सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed